शनिवार को बिलकुल नहीं खानी चाहिए ये चीजें, क्रोधित हो जाते है शनिदेव
शनिवार को बिलकुल नहीं खानी चाहिए ये चीजें, क्रोधित हो जाते है शनिदेव
Share:

आज शनिवार है और शनिवार के दिन शनि भगवान का पूजन किया जाता है। शनि भगवान की दृष्टि जिनपर रहती है उनके जीवन में दुःख ही दुःख होता है। ऐसे में शनि के प्रकोप से बचने के लिए कई उपाय किये जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि रंक को भी राजा बना सकते हैं। शनिदेव को कर्मों का देवता माना गया है। वही शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तेल चढ़ाने के साथ ही शनि संबंधी वस्तुओं का दान देने की सलाह भी ज्योतिषियों द्वारा दी जाती है। तेल चढ़ाने से शनि देव खुश होते है किन्तु अगर तेल चढ़ाने के समय कुछ ऐसी बातों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जाता है जो बेहद महत्वपूर्ण होती है। शनिदेव को सबसे क्रूर ग्रहों में से एक कहा जाता है। यही वजह है कि शनिदेव का नाम सुनते ही लोग काँप जाते हैं। उनकी साढ़ेसाती या ढैया आरम्भ होने की बात से ही लोग कांपने लगते हैं।

वही यदि आपकी राशि में शनिदेव की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है या आरम्भ हुई है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि शनिदेव के दिन शनिवार को कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

* शनिवार के दिन दूध या दही खाना है तो इसमें हल्दी अथवा गुड़ मिलाकर खाएं-पीएं। सादा नहीं खाना चाहिए।
* खट्टी चीजें ना खाएं। अचार खाने से बचें। शनि भगवान को कसैली चीजें भी पसंद नहीं हैं।
* शनिवार को चना, उड़द, मूंग खा सकते हैं। मसूर दाल ना खाएं।
* इस दिन शराब का सेवन ना रहें।
* इस दिन सरसों का तेल खाने से भी बचना चाहिए। शनिवार को शनिदेव को तेल चढ़ाएं। तेल का दीपक प्रज्ज्वलित करें।

जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से किया इंकार

हिन्दू युवक को जबरन धर्मान्तरित कर बना दिया अब्दुल रहीम, मौलवी सहित पाँच लोग गिरफ्तार

हिजाब प्रतिबंध को लेकर मुस्लिम संगठनों ने आज कर्नाटक बंद का आह्वान किया है

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -