इन चीजों के लिए महिलाओं को फिट रहना जरूरी है
इन चीजों के लिए महिलाओं को फिट रहना जरूरी है
Share:

आज कल देखा गया है कि हर महिला काम के साथ-साथ अपना घर भी संभालती है। जिसके लिए उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। अब वह दिन नहीं रहा जब महिलाए अपने आपको सिर्फ रसोई की चार दिवारी तक सिमित रखती थी। प्राचीन काल की यह स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। अब समय पूरी तरीके से बदल गया है।

आज कल महिलाएं अपने घर- ग्रस्ति के साथ अपने पुरे व्यक्तित्व के विकास पर ध्यान देती है। महिलाओं की इस बदलती हुए भूमिका के कारण, कई महिलाएं मोटापे का तथा ख़राब स्वास्थ का शिकार हो रही है। तो आइए आज इस आर्टिकल से हम आपको बताते है, फिटनेस टिप्स महिलाओं के लिए। 

जानिए महिलाओ की अच्छी सेहत पाने के तरीके 

पौष्टिक आहार लें

अगर आपको दिन भर खाने की आदत है। तो आपके स्वस्थ को कोई नुक्सान पहुचाए बिना, पौष्टिक आहार आपकी इस इच्छा को पूरा करने मे आपकी मदद कर सकते है। इसलिए जीवनशैली की विभिन्न बीमारियां से खुद को दूर रखने के लिए अपने घर मे पौष्टिक आहारो का भंडार रखें। 

एक प्रभावी व्यायाम पद्धति 

फिटनेस की बात करे तो व्यायाम की बहुत अहम भूमिका है। अपनी सुविधा के अनुसार एक व्यायाम पद्धति का चयन करें। हो सके तो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का चयन करें और सप्ताह मे दो बार 20 मिनट के लिए इस एक्सरसाइज को करें या फिर रोज़ाना वॉक करें या फिर कोई ऐसी क्रिया का चयन करें जिससे आपके पुरे शरीर को स्वस्थ बनने मे आपकी मदद करेगी। 

भर पेट नाश्ता करें

महिलाएं कामकाजी हो या घर पर काम करती है। उन्हें कसरत के साथ-साथ अपने नाश्ते का खास ख्याल रखना चाहिए। अपने नाश्ते मे ताज़ा फलों को शामिल कीजिए क्योकि ग्लूकोस से भरे ताज़े फल आपकी मीठा खाने की इच्छा को नियंत्रण मे रखते है। 

ट्रेडमिल पर तेज़ी से चले 

स्वस्थ रहने के लिए अपने दोनों हाथो मे 2 से 3 किलो का एक डंबल पकड़ कर 10 मिनट के लिए ट्रेडमिल पर तेज़ी से चले। इस कसरत को शुरू करने से पहले अपने चलने की गति को निश्चित कर लें।

ज्यादा पानी पिए 

आपके शरीर की बॉडी फंक्शनलिटी को बनाएं रखने के लिए पानी बहुत जरुरी होता है। तो अच्छा होगा की पानी की कमी से बचने के लिए नियमित रूप से पानी  का सेवन करते रहे और हमेशा स्वस्थ रहे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -