MP में आज से लगा इन चीजों पर बैन, फिर भी किया इस्तेमाल तो भुगतना पड़ेगा भारी हर्जाना
MP में आज से लगा इन चीजों पर बैन, फिर भी किया इस्तेमाल तो भुगतना पड़ेगा भारी हर्जाना
Share:

भोपाल: देशभर में आज से सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने के लिए नगरीय विकास विभाग की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। इसके तहत प्लास्टिक से बनी कई चीजें प्राप्त होनी बंद हो जाएंगी, इसमें रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग होने वाली कई चीजें भी सम्मिलित हैं, जो अब नहीं दिखेंगी। क्योंकि आज से पूरे राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित हो जाएगा। प्रतिबंधित होने के बाद भी यदि कोई इसका उपयोग करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

वही नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य में कही भी सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा। सभी नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य नगर पालिका अफसरों को इसके निर्देश जारी किए गए हैं। शादी कार्यक्रम में भी आज से प्लास्टिक के प्लेट्स आज से नजर नहीं आयेगी। 

प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड, बैलून में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक झंडे, कॅण्डी स्टिक, आईस्क्रीम स्टिक, सजावट में इस्तेमाल होने वाले थर्माकोल प्लेट्स, कप, गिलास, फार्क, चम्मच, चाकूंस्ट्रा ट्रे स्वीट्स बाक्स, निमंत्रण पत्र/सिगरेट पैकिट को कवर करने वाली पैकिंग फिल्म, प्लास्टिक स्टीकर्स, 100 माइकोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक एवं पीवीसी के बैनर समेत इन सभी सामग्रियों पर प्रतिबंध लगेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को प्रभावशाली बनाने के लिए निमार्ता, स्टॉकिस्ट, रिटेलर एवं विकताओं पर छापामार कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं। वही यदि सरकार के निर्देशों के पश्चात् भी कही पर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाएगा तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। 

माइक पकड़ते ही हो गई पुजारी की मौत, परिजन बोले- 'ये साजिश थी...'

भारत में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, 24 घंटे में सामने आए इतने केस

यूपी: 6 दिन लेट आए मानसून ने तोड़ा पिछले 3 साल का रिकॉर्ड, एक ही दिन में सड़कें बनी तालाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -