SBI ग्राहक हो जाएं सावधान, आज 3 घंटे बंद रहेंगी ये सेवाएं
SBI ग्राहक हो जाएं सावधान, आज 3 घंटे बंद रहेंगी ये सेवाएं
Share:

भारतीय स्टेट बैंक की कुछ सेवाएं शनिवार 4 सितंबर को 3 घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस के चलते लोग कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। SBI की इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित कई सेवाएं शनिवार रात साढ़े 10 बजे से देर रात डेढ़ बजे तक मतलब लगभग 3 घंटे बंद रहेंगी। SBI की इन सेवाओं में Yono, Yono Lite, Yono Business, IMPS तथा UPI सम्मिलित हैं। इस कारण इस के चलते कस्टमर कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे।

SBI ने ट्वीट कर खबर दी कि इन सेवाओं के बंद रहने का कारण मेंटिनेंस का काम है। इससे पहले 17 जून को भी मेंटिनेंस के काम के चलते SBI की Yono सेवाएं तकरीबन 2 घंटे तक बंद रही थीं। देश के सबसे बड़े बैंक SBI की इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का उपयोग 8.5 करोड़ तथा मोबाइल बैंकिंग का उपयोग 1.9 करोड़ लोग करते हैं। वहीं Yono पर पंजीकृत ग्राहकों की संख्या 3.45 करोड़ है जिस पर प्रतिदिन लगभग 90 लाख लोग लॉगिन करते हैं।

वही इस बीच SBI ने देश की आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए अपने ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स लॉन्च किए हैं। ये ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ का हिस्सा है। इसमें बैंक कार लोन पर कस्टमर्स को प्रोसेसिंग फीस पर पूरी छूट दे रहा है। इसके अतिरिक्त उसने अपने ग्राहकों के लिए ‘प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट’ जैसी कई और स्कीम पेश की हैं। इसके साथ ही अगर आपका कोई जरुरी काम हो तो अभी ही निपटा ले।

सितम्बर के 3 दिनों में ही मुकेश अंबानी ने कमा डाले 37 हज़ार करोड़, जानिए कैसे

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव, यहाँ जानें आज के भाव

निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचकर बंद हुए सेंसेक्स और निफ़्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -