नहीं रहे BJP के ये वरिष्ठ नेता, CM योगी ने जताया शोक
नहीं रहे BJP के ये वरिष्ठ नेता, CM योगी ने जताया शोक
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का लखनऊ PGI में देहांत हो गया है। उन्हें लगभग एक हफ्ते पहले लखनऊ के डिवाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगड़ने पर बाद में लखनऊ PGI रेफर कर दिया गया। PGI में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। 12 अगस्त को हृदयगति रुकने से उनका देहांत हो गया। सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता के देहांत पर शोक व्यक्त किया है। 

भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा को लगभग एक हफ्ते पहले हीमोग्लोबिन कम होने के बाद लखनऊ के डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित भाजपा नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। वहां तबीयत बिगड़ने के पश्चात् उन्हें संजय गांधी PGI में लाया गया था। यहां उपचार के चलते उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, दो दिन पहले ही कोरोना से स्वस्थ हुए थे। आज यानी 12 अगस्त की सुबह लगभग 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

64 वर्षीय शेष नारायण मिश्रा का निधन पार्टी के लिए भी क्षति है। उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शेष नारायण मिश्रा के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिजनों से बात कर उनको सांत्वना दी। 

'2024 में BJP को सत्ता से उखाड़ देंगे', इस नेता ने दिया बड़ा बयान

'भाजपा की वॉशिंग मशीन में घुसकर स्वच्छ हो गए हैं', केंद्र सरकार को टारगेट कर बोली शिवसेना

'अहसान तले दबा हुआ कौन...', नीतीश पर मोदी ने बोला जमकर हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -