बाबा वेंगा, जिन्हें बुल्गारिया के भविष्यवक्ता के रूप में जाना जाता है, दुनियाभर में अपने रहस्यमयी और सटीक भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध हैं। माना जाता है कि उनकी भविष्यवाणियों का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा सच हुआ है। उनके अनुयायी उन्हें एक दिव्यदृष्टा मानते हैं। 2024 के लिए भी बाबा वेंगा ने कई अहम भविष्यवाणियां की थीं। आइए आपको बताते हैं कि इनमें से कौन-कौन सी सच साबित हुई हैं।
कैंसर के टीके पर भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2024 तक कैंसर के टीके का विकास हो जाएगा। वर्तमान में कई देशों में कैंसर के टीकों के ट्रायल जारी हैं, जो प्रभावी साबित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ऐसी वैक्सीन भी विकसित हो चुकी है जो मौजूदा कैंसर की प्रगति को रोकने में सक्षम है।
वैश्विक आर्थिक संकट
2024 के लिए बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि दुनिया को एक बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। कोरोना महामारी के बाद से वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मची हुई है तथा इस साल भी इसके परिणाम देखने को मिल रहे हैं। महामारी के चलते कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं चरमरा गईं। व्यापार में गिरावट, बेरोजगारी में वृद्धि और वैश्विक मुद्रास्फीति जैसी चुनौतियां अब भी बरकरार हैं। 2024 में विभिन्न देशों की जीडीपी पर दबाव और आर्थिक अस्थिरता को उनकी भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है।
प्राकृतिक आपदाएं और गंभीर मौसम की घटनाएं
* बाबा वेंगा ने 2024 में पृथ्वी के गंभीर जलवायु परिवर्तनों एवं प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि धरती का तापमान अपने चरम पर होगा, जिससे जलवायु परिवर्तन के परिणाम और भी खतरनाक हो जाएंगे।
* यह भविष्यवाणी भी सच होती नजर आ रही है। इस वर्ष दुनिया के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। इसके अतिरिक्त, बाढ़, तूफान और सूखे जैसी आपदाएं भी बढ़ती हुई दिखीं। जलवायु परिवर्तन की वजह से चरम मौसम की घटनाएं अब दुनिया के लिए एक सामान्य समस्या बनती जा रही हैं।
साइबर हमलों का खतरा
अपनी मृत्यु से पहले, बाबा वेंगा ने साइबर हमलों का जिक्र किया था तथा इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बताया था। उनकी यह भविष्यवाणी भी सच सिद्ध हुई, क्योंकि 2024 में साइबर हमलों के कई मामले सामने आए, जिससे दुनिया को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा।