होली के ये उपाय, चमकाएंगे आपका भाग्य
होली के ये उपाय, चमकाएंगे आपका भाग्य
Share:

होलिका दहन का पर्व पर एक अद्भुत संयोग बनता है, यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इसीलिए इस रात्रि को काफी फलदाई माना गया है और इस रात में होलिका दहन के समय, जलती होली में अपनी राशि अनुसार चीज़ें अर्पित करने से आप भी अपना भाग्य चमका सकते हैं. तो आइए जानते हैं उन उपायों नुस्खों के बारे में.

मेष राशि- आपको होलिका में काला तिल डालना चाहिए और अपने स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए प्रार्थना करनी चाहिए.

वृष राशि- आपको होलिका में मक्के का लावा डालना चाहिए और अपने दाम्पत्य जीवन को बेहतर करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए.

मिथुन राशि- आपको होलिका में गुड़ डालना चाहिए और अपने नौकरी में आ रही मुश्किलों को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए.

कर्क राशि- आपको होलिका में अनाज की बालियां डालनी चाहिए और अपने मन की समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए.

सिंह राशि- आपको होलिका में चन्दन की लकड़ी डालनी चाहिए और अपने नौकरी में तथा स्वास्थ्य में सुधार की प्रार्थना करनी चाहिए.

कन्या राशि- आपको होलिका में काले तिल और गुड़ अर्पित करना चाहिए और अपनी रक्षा के लिए प्रार्थना करनी चाहिए.

तुला राशि- आपको होलिका में पीली सरसों डालनी चाहिए और अपने चंचल मन को बेहतर करने की प्रार्थना करें.

वृश्चिक राशि- आपको होलिका में धान अर्पित करना चाहिए. और अपनी समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए.

धनु राशि- आपको होलिका में मक्के के लावे डालने चाहिए और अपने परिवार के सुख और शांति की प्रार्थना करें.

मकर राशि- आपको होलिका में घी अर्पित करना शुभ होगा और अपने अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना करें.

कुंभ राशि- आपको होलिका में कपूर अर्पित करना शुभ होगा और अपनी अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए प्रार्थना करें. 

मीन राशि- आपको होलिका में लकड़ी डालनी चाहिए और इसके बाद अपने संतान की उन्नति की तथा स्वयं के बेहतर स्वभाव की प्रार्थना करें.

होली का सबसे अनोखा अंदाज़: लट्ठमार होली

इच्छापूर्ति के लिए इस तरह करें होलिका की पूजा

बुरा ना मानो.....होली है

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -