भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाने आ रही हैं ये नई अभिनेत्री, देंखे तस्वीरें
भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाने आ रही हैं ये नई अभिनेत्री, देंखे तस्वीरें
Share:

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार पवन सिंह के गाए हुए हिट छठ गीत धनिया हमार नया बाड़ी हो में दिखाई आईं नीलम गिरी की चर्चा आज हर ओर हो रही है। इस गीत के वीडियो की अपार सफलता तथा पॉपुलैरिटी से नीलम गिरी ने शोहरत की बुलंदियों को छू लिया है तथा अब वह भोजपुरी जगत में अपने अनोखे अंदाज से तहलका मचाने के लिए आ रही हैं। भोजपुरी ऑडियंस के बीच यह नई सेंसेशन नीलम गिरी बहुत लोकप्रिय हो रही है। इसके साथ-साथ नीलम की कई फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी हैं। 

आपको बता दें कि पवन सिंह द्वारा गाया हुआ हिट छठ गीत धनिया हमार नया बाड़ी हो म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ है। यह छठ गीत बहुत वायरल हो रहा है। इसके वीडियो में पवन सिंह की झलक तो है ही, किन्तु उनके साथ इसमें एक्ट्रेस नीलम गिरि की परफॉर्मेंस की बड़ी सराहना हो रही है। 

इस पूरे गीत में नीलम गिरी की सादगी तथा उनकी अदा, फैंस को बहुत भा रही है। उनका क्यूट सा अवतार तथा उनकी अदायगी देखकर ऑडियंस मंत्रमुग्ध गए हैं तथा उनके प्रशंसकों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। छठ के पावन महापर्व तथा श्रद्धा भरे इस पर्व का सुन्दर फिल्मांकन इस वीडियो में किया गया है। साथ-साथ पवन सिंह की मधुर आवाज ने इस छठ गीत को लाजवाब बना दिया है। इस गीत को लिखा है आजाद सिंह तथा श्याम देहाती ने जबकि छोटे बाबा ने संगीत तैयार किया है।

10 लाख बार देखा गया काजल राघवानी और पवन सिंह का ये भोजपुरी गाना

निधि झा के संग पवन सिंह ने लगाए ठुमके, मिलें करोड़ो व्यूज

मोनालिसा की अदाओं ने लुटा पवन सिंह का दिल, देंखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -