इन वास्तु के उपायों से बन सकते आप भी धनवान
इन वास्तु के उपायों से बन सकते आप भी धनवान
Share:

कुबेर धन के देव माने जाते हैं और घर में आर्थिक संपन्नता के लिए उनकी कृपा और प्रसन्नता अहम है। वे आपसे प्रसन्न हैं तो घर तो आपको पर्याप्त धन और समृद्धि मिल सकती है। भगवान कुबेर को यदि प्रसन्न करना है और उनकी कृपा प्राप्त करना है तो व्यक्ति को वास्तु उपायों का पालन करना चाहिए।

आर्थिक समृद्धि के लिए कुछ वास्तु उपायों का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है। वास्तु उपायों का ध्यान रखकर न केवल आप अपनी प्रसन्नाता का स्तर बढ़ा सकते हैं बल्कि समृद्धि की राह भी पा सकते हैं।

दीवारों की मोटाई : इस बात का भी विशेष ध्यान रहे कि घर की दक्षिण और पश्चिम में स्थित दीवारें और बाउंड्री उत्तर और पूर्व की तरफ की दीवारों से ऊंची और मोटी होना चाहिए।

सड़क से ऊंचा हो प्लॉट : प्लॉट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह आसपास बनी रोड़ से ऊंचा हो। सड़क से निचली जगह पर होने वाला प्लॉट अच्छा नहीं माना जाता है और आर्थिक संकट का कारण बनता है।

दक्षिण-पश्चिम में ऊंचे पेड़ : घर में समृद्धि के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में ऊंचे पेड़ लगाए जाना चाहिए। ये वृक्ष अर्थ की स्थिरता पैदा करते हैं। किसी भी तरह के दुर्भाग्य को टालते हैं और परिवार पर आने वाले संकट को भी दूर करते हैं। ये पारिवारिक संपन्नता और व्यापार में लाभ के लिए उपयोगी वास्तु उपाय है।

घर का केंद्र रहे खाली : इस बात का ध्यान रहे कि आपके घर का केंद्रीय भाग या हिस्सा हमेशा खाली रहे। उस जगह पर कोई निर्माण नहीं करना चाहिए। इस जगह मंदिर जरूर बनवा सकते हैं। घर का यह हिस्सा ब्रह्मस्थान माना जाता है।

स्टोर रूम की दिशा: घर में हमेशा इस बात का ध्यान रहे कि दक्षिण-पश्चिम या पश्चिमी हिस्से में ही स्टोर रूम बनाया जाए ताकि समृद्धि की राह हमेशा खुली रहे।

खिड़कियों और दरवाजे की सफाई: अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा साफ और स्वच्छ रखें क्योंकि घर में आने वाला धन का इससे सीधा संबंध हैं। ये साफ नहीं होने पर धन प्राप्ति के मार्ग में बाधा पहुंचती है।

मुख्य द्वारा की सज्जा: घर के मुख्य द्वार की सजावट अच्छी होना चाहिए ताकि समृद्धि बिना झिझक आपके घर में प्रवेश कर सके। इसके अलावा अपने घर के द्वार पर अपने नाम की नंबर प्लेट भी होना चाहिए। इस हिस्से में अच्छी रोशनी और रंग-रोगन होना चाहिए।

पक्षियों के लिए दाना-पानी: इस बात का ख्याल रहे कि आप घर के किसी एक हिस्से में पक्षियों के लिए थोड़ा दाना-पानी रखें। यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को आमंत्रित करता है।

धन का रंग बैंगनी: अगर घर में जामुनी रंग हो तो धन आपकी तरफ आता है। इस रंग की पूर्ति के लिए घर में जामुनी रंग के पौधे भी लगाए जा सकते हैं। अगर जामुनी रंग के पौधे तलाशने में दिक्कत हो तो इस रंग के मर्तबान में मनी प्लांट भी लगाया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -