घर में बैठकर जेल की रोटी खा रहे हैं ये नेता, चौंकाने वाली है वजह
घर में बैठकर जेल की रोटी खा रहे हैं ये नेता, चौंकाने वाली है वजह
Share:

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां कुछ नेता बंधन दोष से छुटकारा पाने के लिए जेल में बनी रोटी मंगवाकर खा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिन नेताओं की कुंडली में जेल जाने का योग होता है, उसका असर कम करने तथा जेल जाने से बचने के लिए यह उपाय किया जा रहा है।

नेता जेल में बनी दाल-रोटी मंगवा कर खा रहे हैं। लोगों की प्रथा है कि कुंडली में जो लिखा होता है, वह जिंदगी में अवश्य होता है। खबर के अनुसार, सहारनपुर के एक नेता को ज्योतिष ने उसकी कुंडली देखकर जेल दोष होने की बात बताई थी। कुछ दिन पश्चात् नेताजी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो गई। तत्पश्चात, उन्हें कुंडली में लिखी सारी बातें सही लगने लगीं तथा जेल जाने का डर सताने लगा। ऐसे में उन्होंने जेल जाने से बचने के लिए जेल अफसरों से आग्रह किया। उनसे जेल में बनी दाल-रोटी पैक करा कर मंगवाई। जैसे ही लोगों को इसका पता चला, तो यह बात राजनीतिक हलचल में शामिल हो गई।

सहारनपुर की वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमित दुबे ने मीडिया से चर्चा में बताया, "कुछ समय पहले किसी ने अनुरोध किया था, तो उसे जेल से रोटी उपलब्ध करवा दी गई थीं। कभी-कभी पंडितों के बोलने पर बंधन दोष से मुक्ति पाने के लिए लोग जेल की रोटी के लिए अनुरोध करते हैं। ऐसे में उन्हें जेल की रोटी प्राप्त करवा दी जाती है।" वही सहारनपुर के जाने माने ज्योतिर्विद राजीव शर्मा ने बताया, "यह सब कपोल कल्पित बातें हैं। लोग अपने आप कल्पना कर लेते हैं कि जेल की रोटी खाने से बंधन दोष से छुटकारा जाता है। उन्होंने कहा कि यह टोटका केवल मन की संतुष्टि मात्र के लिए है। इसका वर्णन किसी शास्त्र में नहीं है।"

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ नगर परिषद चुनाव मतदान सम्पन्न

इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मनाई विश्वश्वरैया की 162वीं जयंती

दुर्गा पूजा पंडाल की सजावट कर रहे 6 मासूमों को कार ने कुचला, मचा हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -