इन आलीशान अंडरवाटर होटल से देखे समंदर के अंदर का नजारा
इन आलीशान अंडरवाटर होटल से देखे समंदर के अंदर का नजारा
Share:

ये है विश्व के सबसे शानदार होटल जो अंडरवाटर मे बने है। अंडरवाटर होटल का मजा ही अलग होता हैं। यहा आपको खूबसूरत मछलियां देखने को मिलती है जिसे देख कर आप शानदार नींद ले सकते हैं। इस होटल का लुत्फ उठाना बिल्कुल न भूले। आइये हम आपको बताते है अंडरवाटर होटलों के बारे में, जहां से आप समंदर के अंदर का नजारा देख सकते है। 

मान्टा रिजॉर्ट अफ्रीका

मान्टा रिजॉर्ट होटल अफ्रीका मे है ये होटल पहला अंडरवाटर तीन मंजिला होटल हैं। ये होटल किसी आइलैंड से कम नहीं हैं। यह होटल समंदर में कई फीट अंदर बना हुआ हैं। यहा आपको खूबसूरत मछलियां देखने को मिलती हैं। कमरों से समंदर का नजारा देखना बेहद रोमांच से भरा होता है। इस होटल की गहराई 13 फीट है। 

पोजेडॉन फिजी 

इस होटल की खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं है। इस होटल मे 22 गेस्ट रूम, एक रेस्टोरेंट और बार है, इतना ही नहीं यहा लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, बैंकेट हॉल और स्पा की सुविधा भी है। ये होटल पांच हजार एकड़ के क्षेत्र में पानी से घिरा हैं। यहा हर टाइप की मछलियां और व्हेल्स है जिसे देखने का अपना ही मजा है। यह 40 फीट गहराई में पानी के बीच मे है। 

क्रिसेंट हाइड्रोपोलिस दुबई

दुबई के मशहूर अंडरवाटर होटल है क्रिसेंट हाइड्रोपोलिस। यहा आपको सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। इस होटल की खासियत ये है कि पूरा होटल ग्लास से बना है। यह जितना महंगा है, उतना ही खास भी है।

द शिमाओ वंडरलैंड होटल चीन 

चीन की सोंगजियांग में थियानमेंशन पहाड़ों के बीच मे द शिमाओ वंडरलैंड होटल गुफा होटल बहुत ही फेमस है। ये होटल 19 मंजिला का है। इस होटल से अनोखे नजारे देखने को मिलते हैं, क्योंकि ये होटल पानी के 100 मीटर अंदर है।

हुवाफेन फुशी, मालदीव

मालदीव का हुवाफेन फुशी सबसे शानदार होटल हैं। इस होटल में सभी सुविधा मौजूद जैसे कि इनडोर स्टेडियम, स्पा आदी। पानी के अंदर बहुत खूबसूरती से इस होटल को डिजाइनिंग किया गया है जिसकी वजह से यहा से समुद्र का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -