नयनतारा समेत इन महान हस्तियों ने अपनाया हिन्दू धर्म, जानिए...
नयनतारा समेत इन महान हस्तियों ने अपनाया हिन्दू धर्म, जानिए...
Share:

बीते दिनों शिया बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की हिंदू धर्म अपनाने के उपरांत विश्वभर की खबरों में उनकी बातें होती रही है। अब केरल निवासी और मलयाली मूवी के निर्देशक अली अकबर ने ​इस्लाम धर्म छोड़ चुके है। जहां तक हिंदू धर्म के बारें में बात की जाए तो यह सनातन और दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है। दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां हिंदू धर्म से प्रभावित रही हैं और इस धर्म के विचारों और संस्कृति से प्रभावित होकर उसे अपना रही है। हिंदू धर्म अपनाने वालों का आंकड़ा दुनियाभर में लाखों में रहा है। तो चलिए जानते है जानते हैं वसीम रिजवी और अली अकबर के साथ - साथ दुनिया में कौन सी हस्‍तियां अपना चुकी हैं हिंदू धर्म....

नयनतारा: नयनतारा साउथ इंडियन मूवीज की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उनका जन्म एक ईसाई परिवार के मध्य हुआ था, लेकिन 2017 में उन्होंने हिंदू धर्म को स्वीकार कर लिया है। इसके लिए बाकायदा उन्होंने चेन्नई के आर्यसमाज मंदिर में धर्म की दीक्षा भी ग्रहण की है। उनके और अभिनेता व पूर्व डीएमके नेता राधा रवि के मध्य विवाद भी सामने आया था। बाद डीएमके ने राधा रवि को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

केआरएस-वन: केआरएस-वन का असली नाम लॉरेंस कृष्णा पार्कर था। वो अमेरिका के पापुलर रैप सिंगर के रूप में पहचाने जाते है। वे भगवान कृष्ण से प्रभावित हैं। उन्होंने अपनी किताब 'द गॉस्पेल ऑफ हिप-हॉप' में भी अपने धार्मिक रुझान और आस्‍था के बारें में खुलकर बात भी की है।

अनवर शेख: पाक मूल के ब्रिटिश लेखक अनवर शेख कट्टर मुस्लिम थे और भारत विभाजन के बीच उन्होंने गैर मुस्लिमों का कत्ल भी किया था। बाद में उन्हें इस कार्य के लिए पश्चाताप अनुभव हुआ तो उन्होंने धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन करना शुरू कर दिया था। उन पर ऐसा प्रभाव हुआ कि हिन्दू धर्म में अपने नैतिक प्रश्नों का सही उत्तर पाकर हिंदू बन गए। इसके बाद उन्होंने अपना नाम अनिरुद्ध ज्ञानशिख रख लिया था।

आनंद सुमन: डॉक्टर आनंद सुमन का नाम सन् 80 से आरम्भ हुए दशक में चर्चित था। ये छतारी के नवाब के वंशज थे जो इस्लाम त्यागकर हिंदू बन गए थे।

आशीष खान: आशीष खान देवशर्मा प्रख्यात सरोद वादक हैं जिन्होंने हिंदू धर्म स्वीकार करने के उपरांत अपने नाम में देवशर्मा जोड़ लिया है। इनके साथ हाल ही में भारत के वसीम रिजवी और अली अकबर ने इस्‍लाम त्‍यागकर हिंदू धर्म अपना चुके है।

बप्पी लाहिड़ी के फैन थे माइकल जैक्सन, 'डिस्को किंग’ ने खुद बताया था ये जबरदस्त किस्सा

बेटे के इंतज़ार में है बप्पी दा का परिवार, जानिए कहाँ होगा 'डिस्को किंग' का अंतिम संस्कार

अपने अंतिम दिनों में इस चीज को याद कर रहे थे 'बप्पी दा', सोशल मीडिया पर वायरल हुई आखिरी पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -