इस वजह से इन देशो में नहीं है एक भी एयरपोर्ट
इस वजह से इन देशो में नहीं है एक भी एयरपोर्ट
Share:

दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत देश हैं, जो अपनी खूबसूरती और दिलकश नजारों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। परन्तु दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जो अलग ही वजहों से जाने जाते हैं। इसके साथ ही वैसे तो ये हर देश की चाहत होती है कि उनके यहां कोई न कोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (हवाईअड्डा) हो, जिससे उस देश की यात्रा करने वाले पर्यटकों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े| परन्तु  आज हम आपको दुनिया के उन पांच देशों के बारे में बताने जा रहे हैं| जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है। अब जाहिर है आप सोच रहे होंगे कि जब एक भी एयरपोर्ट नहीं है तो लोग उस देश तक कैसे पहुंचते होंगे| आइये  चलिए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं|    

अंडोरा
यूरोप का छठा सबसे छोटा और दुनिया का 16वां सबसे छोटा देश है अंडोरा, जो लगभग  468 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की जनसंख्या 85,000 के आसपास है। इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं हैं, परन्तु   इनके पास तीन प्राइवेट हैलीपैड जरूर हैं। यहां से सबसे करीबी एयरपोर्ट स्पेन में है, जो इस देश से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। फिलहाल इसके बावजूद यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। 

लिस्टेंस्टीन 
यह भी यूरोप का ही एक देश है, जो ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच में स्थित है। महज 160 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश में ज्यादातर लोग जर्मन भाषा बोलते हैं। लिस्टेंस्टीन को एक प्राचीन देश के तौर पर जाना जाता है, क्योंकि यहां पाषाण युग से लोगों के निवास करने के प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा यह देश इसलिए भी जाना जाता है, क्योंकि यहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है, परन्तु  यहां पर एक हेलीपोर्ट जरूर है। यहां से नजदीकी एयरपोर्ट स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख हवाईअड्डा है। 

मोनाको 
यह पश्चिमी यूरोप का एक छोटा सा देश है, जिसे दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। यह फ्रांस और इटली के बीच स्थित है। आपको जानकर हैरानी होगी यहां दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं, लेकिन इसके बावजूद यह भी हैरान करने वाली बात है कि इस देश में एक भी एयरपोर्ट नहीं है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट फ्रांस में है। 

सैन मैरिनो
यह भी यूरोप में ही स्थित एक देश है। इसे यूरोप का सबसे पुराना गणराज्य भी माना जाता है। साथ ही यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। इस देश में भी फिलहाल कोई एयरपोर्ट मौजूद नहीं है, लेकिन यहां एक हेलीपोर्ट और एक छोटा सा एयरफील्ड जरूर है। यहां से नजदीकी एयरपोर्ट इटली में है। 

वेटिकन सिटी
यह दुनिया का सबसे छोटा देश है। यह ईसाई धर्म के प्रमुख संप्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है और इस संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का निवास स्थान यही है। यहां भी कोई एयरपोर्ट नहीं है। दरअसल, यह देश ही इतना छोटा है कि यहां एयरपोर्ट बनाने की जगह ही नहीं है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट रोम में है। 

ऐसा घर जहां एक कदम बढ़ाते ही पहुँच जाते है अलग मुल्क

जब टेडी बियर में सुनाई दी मरे हुए बेटे की धड़कने, वायरल हुआ वीडियो

भारत में कोरोना के डर से 30 राज्य हुए लॉकडाउन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -