जाते वर्ष में रिलीज़ हुई इन फिल्मों में नहीं दिखा पाया सिनेमाघरों पर अपना जादू
जाते वर्ष में रिलीज़ हुई इन फिल्मों में नहीं दिखा पाया सिनेमाघरों पर अपना जादू
Share:

वर्ष 2021 अब जल्द समाप्त होने वाला है। नए वर्ष की शुरुआत में अब भी कुछ ही दिन बचे हुए है। ऐसे में वर्ष गुजरने पर अब सभी वर्ष भर हुए सभी घटनाक्रमों को एक बार फिर याद करने में लगे हुए है। इस वर्ष बॉलीवुड में भी कई हलचल नज़र आई। कोरोना के कारण से इस वर्ष भी सिनेमाघरों में मूवीज की रिलीज बहुत ही कम मात्रा में हुई। हालांकि, सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से अधिकतर  मूवीज OTT प्लेटफार्म पर ही रिलीज की जा चुकी है। ऐसे में इस वर्ष भी कई मूवी रिलीज हुई। इनमें से कुछ फिल्में सिनेमाघरों में तो कुछ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज  की जा चुकी है। लेकिन इनमें से कुछ ही मूवीज दर्शकों के दिल में स्थान बना पाई। वहीं कुछ मूवी ऐसी भी थी, जो कब आई और कब गई लोगों को पता भी नहीं सका।  तो चलिए जानते हैं इस वर्ष रिलीज हुई ऐसी ही 5 खराब प्रदर्शन वाली फिल्मों के बारे में-

राधे: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान स्टारर मूवी 'राधे' वर्ष 2021 की सबसे खराब मूवीज में से एक कही जा रही है। इस मूवी  को IMDB पर सिर्फ 1 रेटिंग  दी गई है। ईद पर आई सलमान खान की इस मूवी को अधिकतर भाई के फैंस ने ही पसंद किया।

हंगामा 2: बॉलीवुड मूवी 'हंगामा' के दूसरे भाग 'हंगामा 2' का लोग जितनी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। रिलीज के उपरांत यह फिल्म उतनी ही निराशापूर्ण थी। यह मूवी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं किया जाएगा। मूवी के माध्यम से शिल्पा शेट्टी ने सिनेमा में वापसी करने का प्रयास भी किया, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही।

तड़प: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू  मूवी धड़क भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रभाव नहीं दिखा पाई। तेलुगु हिट फिल्म की Remake इस मूवी को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं अब तक नहीं मिल पाया है। इस मूवी में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका दिखाई दी थी।

बंटी और बबली 2: सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर मूवी बंटी और बबली 2 रानी- अभिषेक के जादू को बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो पाई। इस मूवी में शर्वरी बाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई।

गर्ल ऑन द ट्रेन: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वालीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा यह मूवी भी इस खास खराब प्रदर्शन करने वाली मूवी की लिस्ट में शामिल है। 

मीडिया को अनुष्का ने कहा धन्यवाद, जानिए क्यों?

'गहराइयां' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, नए स्टार्स संग मचाएंगी धमाल

बिखरे बाल में एयरपोर्ट पर दौड़ती नजर आईं काजोल, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -