नए वेरिएंट 'Omicron' से उतना खतरा नहीं जितना सहमी हुई है दुनिया! जानिए ये राहतभरी खबर
नए वेरिएंट 'Omicron' से उतना खतरा नहीं जितना सहमी हुई है दुनिया! जानिए ये राहतभरी खबर
Share:

नई दिल्ली: कोरोना का नया वेरिएंट मिलने के बड़ा पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है वही भले ही अफ्रीका में प्राप्त हुए नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से पूरा विश्व सहमा हुआ हो, मगर संकट उतना अधिक नहीं है, जितना खौफ है। कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमीक्रॉन को डेल्टा वेरिएंट से सात गुना तेजी से फैलने वाला बताया गया है, मगर अफ्रीका में बीते दो माहों से ये वेरिएंट है वहां इसके नए मामलों की संख्या तथा मौतों दोनों में ही गिरावट दर्ज की गई है।

वही अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन के दावों पर भरोसा करें तो अफ्रीका में बीते 2 माहों से कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन मौजूद था। साथ ही 45 बार इसका म्यूटेश हो चुका है, मगर इसके बाद भी इसकी मौतों के आंकड़े में गिरावट है। वहीं इस वेरिएंट से संक्रमित होने वाले रोगी गंभीर नहीं है। अफ्रीका में दुनिया की लगभग 17 फीसदी आबादी रहती है, मगर यहां प्रतिदिन कोरोना के केवल 4200 मामले मिल रहे हैं, जो यूरोप की तुलना में 86 फीसदी तक कम हैं। अफ्रीका में कोरोना से होने वाली मौतों की बात करें तो यहां होने वाली मौतों की संख्या यूरोप की तुलना में 26 फीसदी कम है। अफ्रीका की तुलना में यूरोप में कोरोना के मामले एवं मौतों के आँकड़े में अधिक बढ़ोतरी हो रही है। यूरोप के लगभग 45 देशों में 3।63 लाख मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं। वहीं 3800 से अधिक मौते हो रही हैं। यूरोप में अभी डेल्टा वेरिएंट के ही ये मामले हैं।

ओमीक्रॉन से खौफ में है दुनिया:-
दक्षिण अफ्रीका में पहचाने जाने के कुछ ही दिनों पश्चात् यूनाइटेड किंगडम में ओमीक्रॉन के मामलों की पुष्टि हुई। अब अन्य यूरोपीय देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। विश्व भर की सरकारें इस नए वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए निरंतर कोशिश कर रही हैं। बेल्जियम, बोत्सवाना, हांगकांग, ब्रिटेन तथा इजराइल में ओमीक्रॉन वेरिएंट के प्राप्त होने से पहले ही चिंता बढ़ चुकी है। कई देश दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। आशंका है कि ओमीक्रॉन वेरिएंट पर मौजूदा कोविड वैक्सीन बहुत अधिक असरदायी नहीं होगी। एक्सपर्ट्स ने कहा है कि ओमीक्रॉन को रोकने के लिए लगाई जा रही पाबंदियों में बहुत देर हो सकती है।

छतरी पर हीरे-सोने की बरसात! देखकर चमकी लोगों की आँखे

अब घर बैठे आप भी लें सकते है हर्बल फेशियल का मज़ा

महाराष्ट्र में शादी-विवाह के लिए जारी हुए नए नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -