केके के निधन से टूटी ये मशहूर एक्ट्रेसेस, बोली- 'जिंदगी ऐसे डार्क जोक्स मार सकती है...'
केके के निधन से टूटी ये मशहूर एक्ट्रेसेस, बोली- 'जिंदगी ऐसे डार्क जोक्स मार सकती है...'
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर गायक केके का मंगलवार को कोलकाता में देहांत हो गया। उन्होंने 53 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। केके के निधन के बाद प्रशंसक निराश हैं। इस बेहतरीन गायक ने वर्ष 1999 में म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वही इससे पहले पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) ने दुनिया को अलविदा कहा था। बीते रविवार को उनकी हत्या कर दी गई और उनकी हत्या से उनके फैंस और सहयोगियों को गहरा सदमा पहुंचा है। वही दोनों सिंगर्स की मौत से हर कोई गम के माहौल में है।

वही केके की मौत से उनके फैंस ही नहीं बल्कि मनोरंजन जगत के कई स्टार्स को भारी सदमा पहुंचा है। हर कोई उनके अचानक हुए निधन से सदमे में है। वही उनके निधन पर टीवी की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी की प्रतिक्रिया सामने आई है। दिव्यांका ने लिखा- जिंदगी हम जैसे लोगों पर इस प्रकार के डार्क जोक्स मार सकती है। इस खबर को सुन बेहद दुखी हूं। केके की आत्मा को शांति मिले।

वही हाल ही उर्फी जावेद से भी पैपराजी ने जब केके और मूसेवाला की मौत के बारे उनसे सवाल पूछा। उर्फी ने केके के देहांत पर जवाब देते हुए कहा कि जो भी हुआ वो बहुत दुखद है तथा हैरान कर देने वाला है। हम सभी लोग उनके गाने सुनकर बड़े हुए हैं। वहीं मूसेवाला की मौत पर भी शोक जताया। 

ऐसी ड्रेस पहनकर सड़क पर निकल पड़ी उर्फी जावेद, देखने को उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

अस्पताल में भर्ती हुए 'टीवी के राम', फैंस को लगा झटका

इस मशहूर एक्ट्रेस ने खतरे में डाली अपनी ही बच्ची की जान, वीडियो देखते ही भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -