सेंसेक्स में 800 अंको की वापसी, जानिये क्या रहा उछाल का कारण
सेंसेक्स में 800 अंको की वापसी, जानिये क्या रहा उछाल का कारण
Share:

शेयर बाजार आज मंगलवार को भारी बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में भी इसमें जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसकी अलावा सेंसेक्स आज 306.44 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 40,178.74 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 78.35 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 11,786.25 पर खुला।वही सेंसेक्स मंगलवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर शुरुआती कारोबार में 793.40 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 40,665.71 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 237.80 अंक की बढ़त के साथ 11,945.70 पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही बजट के दिन शेयर बाजार जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में करीब 900 से ज्यादा अंकों की गिरावट रही। वहीं निफ्टी 11,700 के नीचे आ गया था।

 परन्तु मंगलावर को बाजार भारी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आइये जानते हैं आखिर क्या है बाजार में बढ़त की वजह...ग्लोबल रिकवरी-पिछले दिनों कोरोनोवायरस के प्रकोप से वैश्विक स्तर पर चिंता व्यक्त की गई। वही इसका सबसे ज्यादा असर चीन में देखने को मिल रहा है। इस वायरस से अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है हालाँकि चीन में 20,000 से ज्याद संक्रमित हैं। वायरल संक्रमण 23 देशों में फैल चुका है। इसके अलावा पिछले सत्र में 7 फीसद से ज्यादा की गिरावट के बाद चीन के शंघाई कम्पोजिट ने शॉर्ट कवरिंग के बीच आधा फीसद की बढ़त हासिल की है। वही इसके अलावा जापान के निक्की, हंगसेंग में भी वृद्धि देखी गई। वही Dow Jones में भी बढ़ोतरी रही। 

वही स्थिर तेल की कीमतें-कोरोनोवायरस की वजह से कई देशों ने चीन के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस वजह से तेल की कीमतें कम होने की आशंकाओं के बीच तेजी यह नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स ने दिन के दौरान 55 डॉलर प्रति बैरल की वापसी की।बजट में बहुत बड़ा कुछ नहीं रहा, परन्तु बहुत नेगेटिव भी नहीं-बजट से लोगों को जो उम्मीदें थीं वह तो धरी की धरी रह गईं परन्तु वैसा बहुत बड़ा कुछ नेगेटिव भी नहीं था। यह छोटी अवधि के विकास पर ध्यान देने के बजाय देश की दीर्घकालिक स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। बजट में दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (LTCG) टैक्स का जिक्र नहीं किया गया था, जिसकी उम्मीद काफी हद तक की जा रही थी, लेकिन इसमें नई व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था शुरू हुई, लाभांश वितरण टैक्स को खत्म कर दिया गया और कॉर्पोरेट बॉन्ड में FII निवेश की सीमा बढ़ा दी गई।

अब प्राइवेट हाथों में जाएगी Air India, अब टाटा समूह लगाएगा बोली

प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, इस स्कीम पर चल रहा है काम

आम आदमी को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -