ये है इंसानो पर किए गए एक्सपेरिमेंट
ये है इंसानो पर किए गए एक्सपेरिमेंट
Share:

विज्ञान ने बहुत तरक्की की है और लगातार कर रहा है। दवाओं की बात की जाए तो ये मानवजाति के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं है। पर इन दवाओं की बंनने की प्रक्रिया हम लोगों को नहीं पता होती। कौन-सा केमिकल किस पर क्या असर करेगा आखिर ये कैसे पता लगाया जाता है? ज़ाहिर तौर पर एक्सपेरिमेंट्स ही एक मात्र ऐसा ज़रिया होते हैं। जिससे पता लगता है कि शुरूआती दौर में इंसानों पर एक से एक ख़तरनाक प्रयोग किए जाते थे। और विश्व युद्ध के दौरान ये काम सबसे ज़्यादा और बेहद क्रूर ढंग से किया जाता होगा। आइए हम आपको बताते है।

1. मानसिक रूप से अपंग बच्चों में जबरन हेपेटाइटिस इंजेक्ट करना - 1950 में विलोब्रुक स्टेट स्कूल नामक एक स्कूल था जो कि मेंटली हैंडीकैप्ड बच्चों के लिए चलाया जाता था। वहां पर हेपेटाइटिस की बीमारी फैल गई। डॉ सौल क्रूगमैन को बुलाया गया। आर्मी में भी उस समय इस बीमारी के लक्षण देखे जा रहे थे। इस बीमारी से निबटने के लिए एक टीके की ज़रुरत थी। उस टीके का प्रयोग इन बच्चों पर किया गया जिसमें इनके अन्दर इस वायरस को डाला गया।

2. हड्डी, मांसपेशियों और नसों का ट्रांसप्लांट - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाज़ी वैज्ञानिक सब्जेक्ट्स को बिना अनेस्थिसिया दिए अंग निकाल लिया करते थे। इसके बाद कुछ लड़कों के सिर को बार-बार कुछ-कुछ देर पर जानबूझकर चोट पहुंचाई जाती थी।

3. इन्फेक्टिंग वुंड्स एक्सपेरिमेंट्स - एक और नाज़ी वैज्ञानिक ये देखना चाहता था कि जंग के मैदान में घायल सैनिक किस तरह से बर्ताव करेंगे। इसके लिए सब्जेक्ट्स को पहले जबरन घायल किया जाता था और उसके बाद उनके घावों में इन्फेक्शन डाल दिए जाते थे।

4. The Tuskegee Syphilis स्टडी - कुछ बेघर अफ्रीकी अमेरिकनों को खाने और इलाज के नाम पर उनपर पेनिसिलिन का टेस्ट किया गया। इसमें करीब 600 लोगों को जबरन सिफिलिस बीमारी से इन्फेक्ट किया गया और कुछ लोगों का इलाज ही नहीं किया गया। ये 1972 तक चलता रहा।

5. जुड़वा बच्चों को जबरन सिल देना - नाज़ी वैज्ञानिकों ने भी कम जुर्म नहीं किये हैं। उनकी क्रूरता की लिस्ट में ये भी शामिल है। जुड़े हुए बच्चों को लेकर Dr. Josef Mengele इतने पागल थे कि उन्होंने कई जुड़वा बच्चों को सिल कर जबरन उनको जोड़ दिया और तब तक उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया जब तक कि वो सब मर नहीं गए।

देखिए कुछ डबल मीनिंग फोटोज, जिन्हें देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जायेंगे

दुनिया के ऐसे देश जहां रेप करने पर...

इस महिला का वेजाइना है सबसे मजबूत, देखिये विडियो

अकेले में नहाते हुए हर लड़की के मन में आती है ये बाते

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -