टीवी की ये लाडली बेटियां कम उम्र में हुई मशहूर
टीवी की ये लाडली बेटियां कम उम्र में हुई मशहूर
Share:

भारतीय टीवी इंडस्ट्री आज देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्री में से एक हैं। इसके साथ ही टीवी के कई ऐसे कलाकार है जो बॉलीवुड सेलेब्स से ज्यादा पैसा कमाते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग उनकी तुलना में काफी ज्यादा है। वहीं ऐसा इसलिए क्योंकि आज हर घर में टीवी है।इसके साथ ही इंसान फिल्म देखने सप्ताह में एक बार ही जा सकता है | परन्तु  टीवी तो वो हर रोज देखता है। तो ऐसे में टीवी के सितारें ज्यादा मशहूर हुए की नही। इसके साथ ही टीवी के कई ऐसे कलाकार है जो बॉलीवुड सेलेब्स से किसी भी मामले में कम नहीं है फिर चाहे खूबसूरती में हो या फिर पॉपुलैरिटी में। इसके साथ ही हम आपको अपने इस लेख टीवी की दुनिया की उन लाडली बेटियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लोग उनकी खूबसूरती और अदकारी के लिए जानते है। वहीं इस लिस्ट में कई अभिनेत्रियां मौजूद हैं, जिन्होंने बहुत छोटी उम्र में अच्छी फैन पॉपुलैरिटी हासिल की है।  

जन्नत जुबैर रहमानी
यदि हम छोटे परदे की सबसे यंग अभिनेत्री की बात करें तो इस लिस्ट में जन्नत जुबैर रहमानी का नाम सबसे पहले आता है। इसके साथ ही उन्होंने अब तक कई टीवी शोज में काम किया है। जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया है। जन्नत जुबैर रहमानी टीवी की सबसे चर्चित नाम हैं। इसके अलवा जन्नत जुबैर रहमानी टिक टॉक स्टार भी है उनके टिक टॉक पर कई सारे फॉलोअर्स हैं जो आपने जरूर देखा होगा।

अवनीत कौर
अभिनेत्री अवनीत कौर छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री होने के साथ साथ टिक टॉक स्टार है। इसके साथ ही उनके इस पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स है। अवनीत कौर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत टीवी सीरियल एक मुट्ठी आसमान से किया था। इसके बाद उनको हमारी सिस्टर दीदी में देखा गया था। उनकी उम्र महज 17 साल की है लेकिन इनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। उनको आप चंद्र नंदिनी शो में देख चुके है। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में भी आ चुकी है।

अर्शिफा खान
अर्शिफा खान छोटे परदे की सबसे मशहूर और क्यूट अभिनेत्री हैं। वहीं उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। अर्शिफा ने बहुत ही कम टीवी शोज में काम किया है लेकिन इसके बाद भी उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। उनकी खूबसूरती के तो लोग दिवाने हैं।

अनुष्का सेन
अनुष्का सेन इस वक्त महज 16 साल की है लेकिन वो इतनी कम उम्र में ही हर घर की पहली पसंद बनी हुई है। अनुष्का सेन को आप ने बालवीर जैसे शो में दे चुके हैं। छोटी से उम्र में वो बच्चों की पसंदीदा अदाकारा बन गई।

बिग बॉस में जाना चाहती हैं पारस छाबड़ा की पार्टनर

ससुराल सिमर का फेम माताजी इस तरह बिता रही हैं अपना वक्त

क्या सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रोमांस करेगी रश्मि देसाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -