अक्टूबर माह में इन कारों ने बाजार में छोड़ी अपनी छाप
अक्टूबर माह में इन कारों ने बाजार में छोड़ी अपनी छाप
Share:

अक्टूबर 2022 का माह त्योहारों से भरा रहा और इस बीच ऑटोमोबाइल मार्केट में खूब रौनक देखने के लिए मिल गई है. जिसके नतीजन बीते माह महीने वर्ष दर वर्ष बिक्री के आधार पर इस मार्केट में 29% से  अधिक की बढ़ोतरी देखने के लिए मिल चुकी है.  बीते माह इंडिया  में कुल 3,36,298 यूनिट्स कारों की बिक्री की गई है. जबकि 2021 में इस बीच यह आंकड़ा  2,60,162 यूनिट्स कारों का था. अक्टूबर 2022 में मारूति सुजुकी की सबसे ज्यादा 41.73% की मार्केट भागेदारी रही. जिसके उपरांत हुंडई की 14.27%, टाटा मोटर्स की 13.45% और महिंद्रा की बाजार हिस्सेदारी रही. बीते माह सबसे अधिक बिकने शीर्ष 10 कारों में 7 मारूति की, 2 टाटा मोटर्स की और 1 हुंडई की कार भी बताई जा रही है.  

अक्टूबर 2022 में इन कारों की हुई सबसे  अधिक बिक्री 

1- Maruti Alto- अक्टूबर 2022 में सबसे अधिकमारूति ऑल्टो की 21,260 यूनिट कार की सेल की गई है, जबकि अक्टूबर 2021 में यह आंकड़ा 17,389 यूनिट का बताया जा रहा है.

2- Maruti Wagon R-  बीते माह मारूति की इस हैचबैक कार की 17,945 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 45% अधिक है. 

3- Maruti Swift- अक्टूबर 2022 में मारूति स्विफ्ट की 17,231 यूनिट्स को सेल किया गया है, जो कि अक्टूबर 2021 के मुकाबले 88% अधिक  है.

4- Maruti Baleno- बीते माह इस कार की 17,149 यूनिट्स को सेल कर दिया गया है, वहीं अक्टूबर 2021 में बलेनो की 15,573 यूनिट की सेल हुई है.

5- Tata Nexon- अक्टूबर 2022 में TATA की इस SUV की 13,767 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे अधिक बिकने वाली कारों में 5वें स्थान पर रही. 

भारत में जल्द दस्तक देगी ये शानदार 7 सीटर कार

महज 15 हजार में ये बाइक ला सकते है आप अपने घर

ये ही भारत की सबसे बेस्ट बाइक, फीचर्स भी जीत रहे लोगों का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -