इन मशहूर सितारों को है खतरनाक बीमारी, कभी भी निकल सकती है जान
इन मशहूर सितारों को है खतरनाक बीमारी, कभी भी निकल सकती है जान
Share:

बॉलीवुड के बहुत से बड़े-बड़े स्टार्स हैं जो अपने नाम से फेमस हैं इनमे अमिताभ, प्रियंका, सलमान खान के नाम शामिल हैं। कई ऐसे स्टार्स हैं जिनका नाम ही लोगों को दीवाना बना देता है और उनका काम देखते के लिए लोग बेताब रहते हैं। बॉलीवुड के स्टार्स के लाखो फैंस हैं और कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनके करोड़ो फैंस हैं। फैंस अपने स्टार्स के लिए उपवास रखते हैं, उनकी पूजा तक करते हैं। वहीं अगर किसी को कुछ हो जाए तो सभी भगवान से दुआ करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। अब आज हम आपको कुछ ऐसे मुख्य सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गंभीर बीमारियों से लड़ रहे हैं और उनकी बीमारियों का अब तक कोई इलाज नहीं हो पाया है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे बड़े स्टार्स के बारे में।

अपनी ड्रेस के कारण जमकर ट्रोल हो रहीं हैं ऐश्वर्या राय, ट्रोलर्स ने कहा- 'बार-बार एक ही कपड़े...'

अमिताभ बच्चन - अमिताभ बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं और उनके करोड़ो फैंस हैं। अमिताभ की एक-एक फिल्म को लोग हज़ार-हज़ार बार देखते हैं। आप सभी को बता दें कि अमिताभ का 75 प्रतिशत लिवर खराब हो चुका है और वह टीबी के भी मरीज थे। इस समय अमिताभ हेपेटाइटिस बी के भी मरीज हैं जो एक खतरनाक बीमारी है। अमिताभ इस बात का खुलासा कई बार कर चुके हैं। उन्होंने एक बार शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर बताया था कि, ''मैं एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा हूं जिसका नाम है हैपिटाइटिस बी। ये बीमारी मुझे पिछले बीस साल से है। फिल्म 'कुली' के वक्त हुए हादसे के बाद दिए गए ब्लड में से कुछ हिस्सा हेपेटाइटिस बी अफेक्टेड था। इस वजह से मेरे लिवर का एक चौथाई हिस्सा ही बच पाया।' अमिताभ को इंडस्ट्री में बिग बी के नाम से जाना जाता है और लोग उनकी पूजा तक करते हैं। अमिताभ जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।

ऋषि कपूर - ऋषि कपूर अपने समय के बेहतरीन एक्टर रह चुके हैं और उनके भी लाखो फैंस हैं जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। बीते कुछ समय पहले ही यह खुलासा हुआ है कि ऋषि कपूर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हैं। जी हाँ, उनके इस खुलासे ने सभी को हिलाकर रख दिया और सभी हैरान रह गए। ऋषि कपूर के इस खुलासे के बाद उनके बेटे तक फूट-फूटकर रोये थे और उन्हें भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ था। इस समय ऋषि कपूर का इलाज चल रहा है और वह कह चुके हैं कि उनका कैंसर अब ठीक हो चुका है। जब उन्हें कैंसर हुआ तो उनका 26 किलो वजन घट गया था और शुरू के चार महीनों तक उन्हें भूख तक नहीं लगती थी। अब ऋषि कपूर भारत में हैं और बीते दिनों ही उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया था लेकिन वह ठीक होकर लौट आए थे। उसके बाद उन्हें दोबारा समस्या हुई और वह अब दोबारा हॉस्पिटल में एडमिट है।

बहुत खौफनाक था इन अभिनेत्रियों का अंत, नंबर 7 के बारे में सुनकर उड़ जाएंगे होश

प्रियंका चोपड़ा - बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना दमदार मुकाम बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा इस समय दमा से लड़ रहीं हैं। उनकी इस बीमारी का खुलासा भी उन्होंने कुछ साल पहले ही किया है। 17 सितम्बर 2018 में ट्वीट कर प्रियंका ने लिखा था, "मुझे अच्छी तरह जानने वाले लोग जानते हैं कि मुझे दमा है। मेरा मतलब है, इसमें छिपाने वाला क्या है? मुझे यह पता था कि इसके पहले कि दमा मुझे अपने काबू में कर ले, मुझे उसे काबू में करना होगा। जब तक मेरे पास मेरा इनहेलर है, दमा मुझे मेरे लक्ष्य को पाने और बेरोक जिंदगी जीने से नहीं रोकता।" प्रियंका इस गंभीर बीमारी से लड़ रहीं हैं और इसके लिए वह लोगों को जागरूक भी करती हैं। प्रियंका ने इस बीमारी के पता लगने के बाद इससे लड़ने के लिए तैयारी की और वह आज भी इस बीमारी से लड़ रही हैं। प्रियंका जल्द ही फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं।

सलमान खान - बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सुपरहिट सलमान खान के लाखों ही नहीं बल्कि करोड़ो फैंस हैं जो उनपर अपनी जान छिड़कते हैं। सलमान एक लेखक बनना चाहते थे लेकिन किस्मत को यह मंजूर नहीं था और वह एक पॉपुलर एक्टर बन गए। आज के समय में उनके पास क्या नहीं है। बेहतरीन स्टारडम है, घर है, गाड़ी है, शान है, शौहरत है। वह आज सबके मालिक है लेकिन सलमान को 'ट्रायजेमिनल न्यूरालजिया' नाम की बीमारी है। जी हाँ, आप सभी को बता दें कि इस बीमारी को सुसाइड डिजीज भी कहा जाता है और सलमान इससे काफी समय से लड़ रहे हैं। इस बारे में खुद सलमान ने फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन ईवेंट में बताया था। उन्होंने कहा था उन्हें ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया नामक एक खतरनाक न्यूरोलॉजीकल बीमारी है। आपको बता दें कि इस बीमारी का शिकार व्यक्ति दर्द के कारण आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगता है। कहा जाता है अब उन्होंने इस बीमारी से छुटकारा पा लिया है। सलमान खान जल्द ही फिल्म राधे में नजर आने वाले हैं।

दिलीप कुमार - दिलीप कुमार बॉलीवुड के एक बहुत ही शानदार अभिनेता हैं। अपने समय में वह लड़कियों की जान हुआ करते थे। उनके पीछे कई लडकियां दीवानी थीं लेकिन उन्होंने सायरा बानू से शादी की। सायरा दिलीप को कोहिनूर के नाम से बुलाती हैं। अभिनेता दिलीप कुमार ने जंगली, अप्रैल फूल, पड़ोसन, झुक गया आसमान, पूरब और पश्चिम, विक्टोरिया नंबर 203, आदमी और इंसान तथा ज़मीर जैसी बहुत सी फिल्मों में काम किया। इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक अलग ही जगह बनाई लेकिन बीमारी ने उन्हें कमजोर बना दिया। दिलीप को दो बार निमोनिया हो चुका है और इसके कारण उनकी हालत अब ठीक नहीं रहती है। उन्हें कई बार हॉस्पिटल में एडमिट करवाया जा चुका है और बुखार और फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण अब वह काफी कमजोर हो चुके हैं। इस समय उनकी हालत कुछ ठीक नहीं है और वह काफी कमजोर नजर आते हैं।

Video: कपिल के शो में भारती संग राहुल रॉय ने की जैकेट के नीचे छुप-छुप कर आशिकी

अनुष्का शर्मा - बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अनुष्का शर्मा अब इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी है। वह एक दमदार एक्ट्रेस हैं और कई हिट फिल्मों में अपना जादू दिखा चुकीं हैं। आपको बता दें कि अपनी फिल्म सुई धागा के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने अपनी बीमारी के बारे में चौकाने वाला खुलासा किया था। उस दौरान अनुष्का ने कहा था उन्हें बल्जिंग डिस्क नामक बीमारी है। जी दरअसल इस बीमारी के चलते व्यक्ति को असहनीय दर्द होता है। यह बीमारी रीढ़ की हड्डी से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे शरीर के बाकी अंगों तक पहुंच जाती है और शरीर के बाकी अंगों में भी दर्द होने लगता है। इस बीमारी के कारण अनुष्का के मसल्स कमजोर हो चुके हैं लेकिन फिर भी वह इस बीमारी का सामना कर रहीं हैं। डॉक्टर्स का कहना है इस बीमारी के कारण महिला के गर्भाशय का स्तर बढ़ जाता है, जिससे ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं। आपको बता दें कि अनुष्का जल्द ही एक बायोपिक में नजर आने वाली हैं।

हिना खान - टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हिना खान एक बेहतरीन अदाकारा हैं और लोग उनके बड़े दीवाने हैं। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि हिना को अस्थमा है। जी हां, उन्हें काफी समय से अस्थमा की बिमारी है और इस समय उनका इलाज भी चल रहा है। अस्थमा होने के बाद भी उन्होंने अपनी सफलता में इसे कभी बीच में नहीं आने दिया। बीते दिनों अपने एक प्रोजेक्ट के लिए उन्हें स्मोकिंग भी करनी पड़ी जो उन्होंने की। वहीं अस्थमा की शिकार होने के बाद भी वह अपने करियर को तवज्जो देती हैं।

ऋतिक रोशन - बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर कहे जाने वाले ऋतिक रोशन आज के समय में सभी के फेवरेट हैं और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। ऋतिक की फैंस की लिस्ट में लड़कियों की संख्या अधिक है और लडकियां ऋतिक को खूब पसंद करती हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि ऋतिक को ब्रेन क्लॉट नामक बीमारी हुई थी। कहा जाता है इलाज के बाद वे इस बीमारी से मुक्त हो गए है। ऋतिक रोशन अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और वह अपनी पत्नी से तलाक के कारण काफी सुर्ख़ियों में रहे थे। ऋतिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के लिए सुर्ख़ियों में बने हुए हैं और उन फिल्मों में कृष 4 का नाम शामिल बताया जा रहा है।

बॉलीवुड फिल्मों के सीन है हॉलीवुड के कॉपी, बागी 3 के लिए टाइगर बने 'वंडर वुमन'

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 में नहीं शामिल हो पाई प्रियंका चोपड़ा, फैंस के लिए शेयर किए ये खास ट्वीट

15 सालों बाद जीनत अमान लोटी थियेटर की दुनिया में, इस वजह से प्रस्ताव किया स्वीकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -