कभी जमीन पर नहीं आते ये पक्षी, जानिए क्यों?
कभी जमीन पर नहीं आते ये पक्षी, जानिए क्यों?
Share:

आप सभी ने पक्षियों को हमेशा ही पेड़ पर बैठे या हवा में उड़ते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी जमीन पर पैर नहीं रखता। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं हरियल पक्षी की। इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम Treron Phoenicoptera है और यह कभी जमीन पर नहीं आता। यह पक्षी हमेशा अपना घोसला बरगद और पीपल के पेड़ो पर बनाता है और यह अपना घोसला घास के तिनको और पत्तियों से बनता है। कहा जाता है यह अपना घोसला बड़े, घने ऊंचाई वाले पेड़ों पर बनाना पसंद करते है।

यह पक्षी दिखने में राख जैसे स्लेटी और हरे रंग के होते हैं, इनमे सुंदर पीले रंग की धारियां भी दिखाई देती हैं। इसी के साथ इनमें चमकीला पीलापन होता है और इनकी चोंच मोटी और मजबूत होती है। इनकी आंखें नीली होती हैं और आंखों के चारों ओर गुलाबी घेरा होता है। इनकी टांगें और पैर पीले होते हैं, पूंछ स्लेटी रंग की होती है। वैसे इस पक्षी की एक विशेषता है जो यह है कि ये पक्षी कभी जमीन पर अपना पैर नहीं रखते हैं। जी दरअसल इसके पीछे एक कारण है। आपको बता दें कि यह पक्षी वृक्षवासी होते है और इन्हे पेड़ो पर ही रहना पसंद करते हैं।

यह पेड़ के सबसे ऊपर के भाग पर बैठते हैं और यह शाकाहारी पक्षी होते है। यह फल, पौधे के अंकुर और अनाज खाना पसंद करते हैं। केवल यही नहीं बल्कि पके हुए फल हरियल पक्षी बड़े चाव से खाता है। आपको हम यह भी बता दें कि ये पक्षी महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पक्षी है और यह पक्षी भारत के अलावा ये पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बर्मा, चीन आदि देशो में भी पाए जाते हैं।

टीडीपी के राष्ट्रीय अधिकारी प्रवक्ता के पट्टाभि राम ने डेयरी घोटाले को लेकर एपी सरकार पर लगाया आरोप

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- "कोविड-केयर बुनियादी ढांचे के लिए खर्च करने वाली कंपनियां।।।"

मुंबई के कोरोना कंट्रोल मॉडल की तारीफ हो रही है: उद्धव ठाकरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -