मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में हर्ष उल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. संक्रांति के खास मौके पर लोग पतंग उड़ाते हैं और गुड़ और तिल से बने व्यजंनों का मज़ा उठाते हुए नज़र आते है. संक्रांति का त्योहार लोग मस्ती और उल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाता है. इस दिन लोग खिचड़ी बनाते हैं और दान पुण्य करने का विशेष महत्व होता है. उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति भी बोला जाता है, वहीं साउथ इंडिया में पोंगल के नाम से भी पहचाना जाता है. मंकर संक्रांति और पोंगल के शुभ मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee), कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स ने हार्दिक शुभकामनाएं भी दे दी है.
अक्षय ने ट्विटर पर अपने फैंस को संक्रांति की बधाई देते हुए लिखा, ”मीठे गुड़ में मिल जाए तिल… उड़ी पतंग खिल गए दिल”. इसके साथ अक्षय ने अपनी फोटोज भी साझा की है जिसमें वो पतंग उड़ाते हुए दिखाई दे रहे है.
साउथ में आज के दिन पोंगल का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है. इस खास दिन पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और पारंपरिक व्यंजन बना रहे है. बॉलीवुड कि ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो पोंगल की तैयारियां करने में लगे हुए है. उनकी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने भी एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने किचन में कुछ बनाते हुए नज़र आ रही है.
“मीठे गुड़ में मिल गए तिल…
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 14, 2022
उड़ी पतंग और खिल गए दिल”
May #MakarSankranti bring new hope and joy in your lives. Bas vishwas ki dor pakad ke rakhna. pic.twitter.com/qtPytprnQe
मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ !! pic.twitter.com/fwlHTjW59j
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) January 14, 2022
Celebrated Pongal with the family today. Here I am making the Pongal at home pic.twitter.com/vP3R7U32He
— Hema Malini (@dreamgirlhema) January 14, 2022
कोरोना पॉजिटिव हुईं इरफ़ान खान की पत्नी