जानिए 2021 में आपके लिए कौन सा महीना है लकी और कौन सा अनलकी
जानिए 2021 में आपके लिए कौन सा महीना है लकी और कौन सा अनलकी
Share:

नया साल आने में कुछ ही समय बचा हुआ है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2021 में कौन सा महीना आपके लिए लकी हो सकता है और कौन सा अनलकी हो सकता है।
 
मेष -  इस साल आप पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। साल 2021 में सितंबर और अक्टूबर का महीना प्रेम के लिहाज से आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, जबकि फरवरी और जुलाई में आपके करियर को तरक्की मिल सकती है। 

लकी महीने- फरवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर

अनलकी महीने- मई और जून

वृषभ - वृषभ राशि के लोग नई चीजों को मौका देंगे। जनवरी और मई के महीने में करियर को एक नई उछाल मिल सकती है। मार्च और सितंबर का महीना प्रेम के लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा होगा।

लकी महीने: जनवरी, मार्च, मई और सितंबर

अनलकी महीने- फरवरी और जुलाई

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए ये साल बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यावसायिक रूप से फरवरी और मार्च का महीना अच्छा रहेगा। जनवरी और अक्टूबर में ध्यान देना होगा कुछ गड़बड़ न हो।

लकी महीने: फरवरी, अप्रैल, जून

अनलकी महीने: जनवरी और अक्टूबर

कर्क - साल 2021 में आपको मार्च तक सावधान रहने की जरूरत है। इस साल अपने अंदर कई तरह के बदलाव देखेंगे। अक्टूबर और नवंबर प्यार के मामले में अच्छा रहेगा। 

लकी महीने: मार्च, जून, जुलाई और नवंबर

अनलकी महीने: फरवरी और अक्टूबर
 
सिंह - इस साल लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा। रिश्तों के मामले में जनवरी और फरवरी का महीना महत्वपूर्ण है।

लकी महीने: फरवरी, अप्रैल, अगस्त और दिसंबर

अनलकी महीने: मई और अक्टूबर
 

कन्या - मार्च तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा है। इस साल अपनी कार्यशैली में बहुत सुधार लाएंगे।

लकी महीने: फरवरी, मई, अगस्त और दिसंबर

अनलकी महीने: जून और नवंबर
 

तुला- इस साल नए लोगों से मिलेंगे और नए रिश्ते बनाएंगे। फरवरी और अप्रैल का महीना रोमांस से भरा रहेगा। इस साल आप खूब जश्न मनाएंगे। 

लकी महीने: फरवरी, अप्रैल, जून और अक्टूबर

अनलकी महीने: जुलाई और दिसंबर
 

वृश्चिक - इस साल आपका पूरा ध्यान अपने घर और परिवार पर रहेगा। कुछ रिश्तों को खत्म करके आप आगे बढ़ेंगे। प्यार के मामले में नई शुरूआत हो सकती है और मई का महीना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।

लकी महीने: मार्च, मई, जुलाई और नवंबर

अनलकी महीने: फरवरी और अगस्त
 

धनु - इस साल आप खूब यात्राएं करेंगे और रोमांचकारी जीवन होगा। इस साल आप बहुत कुछ नया करने वाले हैं। पूरे साल ऊर्जा से भरे रहेंगे।

लकी महीने: फरवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर

अनलकी महीने: मार्च और सितंबर

मकर- नए साल में आप बहुत सोच समझ कर निवेश करेंगे। इस साल आपको खूब धन लाभ होगा। इस साल आपको वो सब मिलेगा जिसके बारे में आपने सोचा था। प्यार के मामले में जून और अगस्त का महीना बेहतरीन है।

लकी महीने: जनवरी, मई, अगस्त और दिसंबर

अनलकी महीने: अप्रैल और अक्टूबर
 
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए यह साल बहुत शुभ संकेत लेकर आया है। इस साल आप हर क्षेत्र में विकास करेंगे। अक्टूबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत होगी। 

लकी महीने: फरवरी, अप्रैल, जून और अक्टूबर

अनलकी महीने: मई और नवंबर
 
मीन- इस साल लोगों को आपकी संवेदनशीलता नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। 
लकी महीने: मार्च, मई, जुलाई और नवंबर

अनलकी महीने: जून और दिसंबर

रैपर बादशाह के साथ जल्द नजर आएंगी भोजपुरी की ये अभिनेत्री, फोटो साझा कर दी जानकारी

ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को इस देश ने दी मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा टीकाकरण

अपनी किताब पर बोले सोनू सूद- 'कभी सोचा भी नहीं था'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -