ये है 2024 की वो फ़िल्में जो रिलीज तो हुई लेकिन नहीं दिखा पाई कमाल

ये है 2024 की वो फ़िल्में जो रिलीज तो हुई लेकिन नहीं दिखा पाई कमाल
Share:

ये बात तो हम सभी जानते है कि ये वर्ष यानि की 2024 अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है, कुछ ही दिनों में नया साल शुरू हो जाएगा। ये वर्ष किसी के लिए अच्छा रहा तो किसी के लिए कुछ खास साबित नहीं हो पाया। वहीं, मूवी इंडस्ट्री में कई सेलेब्स का करियर तो चलने लग गया। कोरोना काल के उपरांत सिनेमाघरों में बॉलीवुड मूवीज का बुरा हाल था, इसके उपरांत अब हालात बहुत  हद तक सुधर चुके है। कोरोना काल के पश्चात हिंदी सिनेमा का आज के समय में साउथ की मूवी से टफ कॉम्पिटिशन रहता है। ऐसे में इस साल यानी कि 2024 में साउथ की कई मूवी रहीं, जिनकी खूब चर्चा भी सुनने के लिए मिली है। खासकर बातें उनके बड़े बजट को लेकर भी सुनने के लिए मिली है। ऐसे में चलिए वर्ष के अंतिम माह और अंतिम पड़ाव में उन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में बताने वाले है।

कंगुवा: वर्ष 2024 की बहुचर्चित मूवीज में से एक ‘कंगुवा’ भी रही थी। जिसके माध्यम से पहली बार बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल और सूर्या को एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा गया था। इस मूवी का बजट तकरीबन 350 करोड़ था। लेकिन, मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 81.22 करोड़ था। वहीं, इंडिया नेट कलेक्शन 68.8 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 104.22 करोड़ था। फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।

तंगलान: वहीं अलगी मूवी के बारें में बात की जाए तो चियान विक्रम की बहुचर्चित मूवी ‘तंगलान’ सच्ची घटना पर बनाई गई है, जिसे तमिल सहित हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज  कर दिया गया था। इतना ही नहीं इस मूवी को बड़े पैमाने पर बनाया गया था, IMDB का इस बारें में कहना हिअ कि इस मूवी का बजट 75 करोड़ था, जो कि बजट के जितना पैसा कमाने में भी नाकामयाब रही। आईएमडीबी ने इस बारें में आगे जानकारी दी है कि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 72.5 करोड़ ही हो पाया था। जबकि मूवी ने भारत में 45.7 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी फ्लॉप साबित हुई थी। इसमें चियान विक्रम के साथ ही मालविका मोहनन ने भी अहम एक्ट प्ले किया था।

इंडियन 2: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  कमल हासन की मूवी  ‘इंडियन 2’ की इस वर्ष बहुत ही ज्यादा चर्चा में रही, वर्ष 2024 की बड़े बजट की मूवीज  में से एक रही थी। लेकिन, ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिर गई थी। इसका निर्माण तमिल भाषा में किया गया था और हिंदी समेत कई भाषाओं में भी रिलीज कर दिया गया था। IMDB के ने इस बारें में जानकारी दी है कि मूवी का टोटल बजट 225 करोड़ था। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 148.7 करोड़ था। जबकि इसका इंडिया कलेक्शन 80.2 करोड़ ही सामने आया है।

वैट्टेयन: मूवी ‘वैट्टेयन’  के माध्यम से अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी ने तकरीबन 33 वर्ष के उपरांत बड़े पर्दे पर वापसी कर ली थी। मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा खासा रिस्पांस भी मिल गया था। पॉजिटिव रिस्पांस के उपरांत भी मूवी और अमिताभ-रजनीकांत की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई। 165 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी का इंडिया कलेक्शन 130.1 करोड़ ही रहा है। जबकि, IMDB के मुताबिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन 239.5 करोड़ रहा था। मूवी को एवरेज से भी नीचे आंक लिया गया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि मूवी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई।

कैप्टेन मिलर: खबरों का कहना है कि साउथ के पॉपुलर एक्टर धनुष की मूवी ‘कैप्टन मिलर’ को इस वर्ष 2024 की शुरुआत में ही रिलीज करने का एलान कर दिया गया था इतना ही नहीं इसे कुछ समय के बाद रिलीज भी कर दिया गया था। मूवी का बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं रहा था। एक्शन से भरपूर इस मूवी की भी बहुत चर्चा रही थी लेकिन, ये बॉक्स ऑफिस पर गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मूवी का बजट 60 करोड़ था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 73.5 करोड़ हुआ था। वहीं, फिल्म ने इंडिया में 44.2 करोड़ का बिजनेस किया था।

 
Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
- Sponsored Advert -