रैपर हनी सिंह ने बनाई मस्कुलर बॉडी, शर्टलेस होकर उड़ाए फैंस के होश
रैपर हनी सिंह ने बनाई मस्कुलर बॉडी, शर्टलेस होकर उड़ाए फैंस के होश
Share:

लॉकडाउन का असली इस्तेमाल केवल हनी सिंह ने किया है. जी हाँ, मशहूर रैपर हनी सिंह ने अपनी फिजीक को लॉकडाउन के दौरान काफी तेजी से इंप्रूव कर लिया है जिसे देखने के बाद आप सभी के होश उड़ने वाले हैं. हाल ही में रैपर हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जो आप देख सकते हैं. इन तस्वीरों में वह शर्टलेस अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं और इसे देखकर कहा जा सकता है वह फिट हो चुके हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

इस समय उनकी इन तस्वीरों को फैन्स खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं. आप देख सकते हैं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, "देखिए मेरे लेटेस्ट बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन की तस्वीरें. लॉकडाउन में की गई मेहनत." वैसे आप जानते ही होंगे हनी ने जब दोबारा वापसी की थी तो वह काफी फैटी लुक में नजर आए थे लेकिन लॉकडाउन में उन्होंने खुद को फिट कर लिया है. आपको पता ही होगा लंबी बीमारी के बाद रैपर हनी सिंह की फिजीक काफी बिगड़ गई थी और उनका वजन उनके म्यूजिक वीडियो 'लोका' में साफ तौर पर नजर भी आया था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

वैसे अब उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है वह अपने पुराने वाले अवतार में लौटने जा रहे हैं. काम के बारे में बात करें तो उनके नए गाने को लेकर अब तक उन्होंने कोई राज नहीं खोला है. वह जब भी कोई नया गाना बनाते हैं तो उसके बारे में जानकारी अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से देते हैं लेकिन अब तक उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है, इस वजह से उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

लॉकडाउन से परेशान हुए विक्की कौशल, कर रहे हैं यह काम

लॉकडाउन में मलाइका को आई गर्ल गैंग की याद

सुशांत की आखिरी को-स्टार ने कहा मुंबई को अलविदा, तो क्या अब कभी नहीं आएंगी वापस?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -