ठंड में जरूर खानी चाहिए ये चीजें, होंगे कई फायदे
ठंड में जरूर खानी चाहिए ये चीजें, होंगे कई फायदे
Share:

ठंड के मौसम में लोग खान-पान के मामले में ध्यान नहीं देते तथा सड़क के किनारे लगे ठेले से कुछ भी खा लेते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। ठंड में गरम चीजों का सेवन करना चाहिए। सर्दी के सीजन में अगर खाने में ठंडा-गर्म चीजों को खा लिया तो जल्द बीमार पड़ सकते हैं। उचित खान-पान से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी तथा रोगों का संकट भी टलेगा। ऐसे में हमें खाने में कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, नहीं तो छोटी सी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर ठंड में किन चीजों को खाना चाहिए।

लहसुन:-
प्रतिदिन खाली पेट लहसुन की 1-2 कली खाना चाहिए या फिर खाने के चलते सलाद के तौर पर सेवन कर सकते हैं। ठंड में प्रतिदिन लहसुन की 1 या 2 कली खाने से उसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाती है। सर्दी में होने वाले इन्फेक्शन का संकट नहीं रहता।

संतरा, अमरूद जैसे खट्टे फल:-
ठंड में अगर खट्टे फलों का सेवन किया जाए तो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। संतरा, अमरूद, पाइनएप्पल एवं अंगूर जैसे खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। सर्दी में इन फलों के सेवन से विटामिन सी का लाभ प्राप्त होता है, जोकि इन्फेक्श से बचाने में सहायता करता है।

शकरकंद:-
ठंड में नाश्ते या फिर हल्की भूख लगने पर शंकरकंद का सेवन करना बहुत लाभदायी हो सकता है। हालांकि शकरकंद को उबाल कर लोग काला नमक या दालचीनी के पाउडर डालकर खाना चाहिए। सर्दी में इसका प्रतिदिन सेवन किया जा सकता है। इससे ठंड में होने वाले कई रोगों से बचा जा सकता है।

दही:-
ठंड में प्रतिदिन एक कटोरी ताजा दही खाने से कई रोगों से दूर रहा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि अगर इसका प्रतिदिन सेवन करते हैं तो बीमारियों का खतरा 20 प्रतिशत तक दूर रह सकते हैं। दही में उपस्थित हेल्दी बैक्टीरिया एवं कैल्शियम, जिंक जैसे मिनरल्स इन्फेक्शन का खतरा टालते हैं।

ओट्स:-
सर्दी में नाश्ते में ओट्स अवश्य खाया जा सकता है। स्वास्थ्य के लिए ओट्स बहुत हेल्दी होता है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबायोदिक एवं एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी बीमारियों से बचाने में सहायता करता है।

इंद्रधनुष से कम नहीं है इस पहाड़ की खूबसूरती

हरी सब्जियां खाने के है कई फायदे, जानेंगे तो तुरंत बदल लेंगे अपने घर का मेन्यू

जब मोहम्मद कैफ को दे दिया गया था छोटा कमरा तो भड़क उठे थे पूर्व कप्तान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -