पेट में बनने वाली गर्मी से राहत देंगी ये 4 चीजें
पेट में बनने वाली गर्मी से राहत देंगी ये 4 चीजें
Share:

तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलना किसी को पसंद नहीं होता है। हालाँकि मजबूरी में अधिकतर लोगों को बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में कई बार इस कारण पेट में गर्मी बनने लगती है और तबीयत बिगड़ जाती है। हालाँकि आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके पेट की गर्मी से राहत पा सकते हैं। जी हाँ और हम आपको आज इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सेलेरी: पेट की गर्मी को शांत करने वाली सेलेरी एक सब्जी है, जिसे स्मूदी, सलाद या फिर जूस के रूप में पिया जा सकता है। जी दरअसल इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और इसका सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है।


गोंद कतीरा: गर्मी में तेज धूप और लू दोनों आपको बहुत बीमार कर सकते हैं। ऐसे में आप गोंद कतीरा खा सकते हैं। जी दरअसल ठंडी तासीर वाले गोंद कतीरा का आज भी इस्तेमाल ग्रामीण इलाकों में बड़े शौक से किया जाता है।


सत्तू: भुने हुए बेसन को भारत के कई हिस्सों में सत्तू कहा जाता है। जी हाँ और पेट में बनी गर्मी का शांत करने के लिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ ही इससे भूख भी खुलती है। आपको बता दें कि गर्मी में रोजाना एक गिलास सत्तू वाला पानी पीना चाहिए।


फालसे: ये एक तरह का मीठा और खट्टा फल है। जी हाँ और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होने के चलते इसे पेट के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। आपको बता दें कि बाजार में आपको ये रॉ या जूस के रूप मिल सकता है।

बुखार से लेकर सिर दर्द तक से छुटकारा दिलाता है चंदन

गर्मी में सेहत के लिए फायदेमंद है पका हुआ कटहल, जानिए खाने के फायदे

रोज खाएं हरा लहसुन, दिल से लेकर पेट रहे स्वस्थ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -