हिंदी से हुआ है इन 15 अंग्रेजी शब्दों का जन्म
हिंदी से हुआ है इन 15 अंग्रेजी शब्दों का जन्म
Share:

आज के समय में हिंदी भाषा एक ऐसी भाषा है, जिसका परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। साथ ही आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि अंग्रेजी भाषा के कुछ शब्द तो ऐसे हैं जिनका जन्म हिंदी भाषा के शब्दों से हुआ है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शब्दों के बारे में।  

Bunglow=बंगला

अंग्रेजी भाषा का Bunglow शब्द हिंदी भाषा के बंगला से बना है। इसका अर्थ आलीशान घर होता है।

Chit=चिट्ठी

अंग्रेजी भाषा के Chit शब्द का जन्म हिंदी के चिट्ठी से हुआ है। 

Bangle=बंगली

अंग्रेजी भाषा का शब्द Bangle हिंदी भाषा के बंगली शब्द से बना है। बंगली मतलब कि कांच की चूड़ियां। 

Chintz=छींट 

हिंदी भाषा के छींट शब्द से अंग्रेजी शब्द Chintz का जन्म हुआ है। 

Thug='ठग' 

हिंदी के 'ठग' शब्द से अंग्रेजी भाषा के शब्द Thug का जन्म हुआ था।  

Blighty=विलायती

अंग्रेजी भाषा के शब्द Blighty का जन्म हिंदी भाषा के विलायती से हुआ है। इसका चलन प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अधिक होता था। ब्रिटेन एवं इंग्लैंड के लिए इसे उपयोग किया जाता था। 

Mahout=महावत

अंग्रेजी भाषा का Mahout नामक शब्द हिंदी भाषा के महावत शब्द से बना है। महावत वह व्यक्ति होता है जो कि हाथी के ऊपर बैठा हुआ रहता है।  

Krait=करैत 

अंग्रेजी भाषा के शब्द Krait का जन्म हिंदी भाषा के करैत नामक शब्द से हुआ है। बता दें कि यह कोबरा परिवार का एक विषैला नाग होता है। 

Cowrie=कौड़ी

अंग्रेजी भाषा के शब्द Cowrie का जन्म हिंदी के कौड़ी शब्द से हुआ है।

Shawl=शाल

अंग्रेजी के शब्द shawl का जन्म हिंदी के शाल से हुआ है। शाल का उपयपग सर्दियों के मौसम में होता है, यह एक प्रकार का वस्त्र है। 

Cheetah=सीटा 

अंग्रेजी के शब्द Cheetah का जन्म हिंदी के सीटा से हुआ है।

Kedgeree=खिचड़ी

हिंदी शब्द खिचड़ी से अंग्रेजी भाषा के शब्द kedgeree का जन्म हुआ है। बता दें कि Kedgeree एक यूरोपियन डिश होती है जो कि मछली, चावल और बॉयल अंडे की मदद से तैयार की जाती है। 

Shampoo=चंपू

आप जब यह जानेंगे तो आपको आश्चर्य होगा कि अंग्रेजी भाषा का Shampoo शब्द हिंदी के चंपू से बना हुआ है।

Chutney=चटनी

अंग्रेजी भाषा के शब्द chutney का जन्म हिंदी भाषा के चटनी शब्द से हुआ है।

Dungaree=डूंगरी 

अंग्रेजी भाषा के शब्द Dungaree का जन्म हिंदी भाषा के डूंगरी से हुआ है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि डूंगरी महाराष्ट्र में एक ऐसा जिला है जहां डंगरी बनाने वाला कपड़ा बना।

 

ये 10 बातें हिंदी को बनाती हैं ख़ास, जरूर जानें इनके बारे में

हिंदी दिवस : आज के समय में क्या है 'हिंदी दिवस' की आवश्यकता ?

महज भाषा नहीं है हिंदी, जानिए पहली बार कब मनाया गया था हिंदी दिवस ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -