अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, जानिए अपने शहर का तापमान
अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, जानिए अपने शहर का तापमान
Share:

नई दिल्ली: इन दिनों उत्तर भारत के कई प्रदेशों में भारी गर्मी पड़ रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा आदि जैसे प्रदेशों में तापमान निरंतर बढ़ रहा है. हालांकि, आने वाले दिनों में कई प्रदेशों में मौसम बदलने वाला है. दरअसल, कुछ प्रदेशों में वर्षा के आसार व्यक्त किए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज वर्षा हो सकती है, जबकि असम और मेघालय में अगले 5 दिनों तक वर्षा होगी. 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं. गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वही बात यदि मध्य प्रदेश की करें तो भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मौसम विभाग ने आज यहां बारिश की संभावना व्यक्त की है. उत्तराखंड में भी आज बारिश की संभावना हैं. देहरादून का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दूसरी तरफ राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यहां भी आज वर्षा हो सकती है.

IMD के अनुसार, जम्मू का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. लेह की बात करें तो यहां आज वर्षा होगी. न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. लखनऊ में भी आज मौसम बदल सकता है तथा वर्षा हो सकती है. बिहार की राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश में आज जमकर वर्षा होगी. शिमला में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. 

यहां क्लिक करके जानिए अपने शहर के मौसम का ताजा हाल 

दहाई का आंकड़ा भी न छु सके पंजाब के 7 बल्लेबाज़, दिल्ली कैपिटल्स की 9 विकेट से आसान जीत

'मैच रद्द हो सकता था, हम सब नर्वस थे..', पंजाब पर आसान जीत के बाद बोले DC के कप्तान ऋषभ पंत

गोयल ने अधिकारियों से द्वारका दिल्ली में इंटल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर के निर्माण में तेजी लाने को कहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -