दिल्ली-NRC में होगी भारी बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली-NRC में होगी भारी बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को निरंतर दूसरे दिन नई दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली। बृहस्पतिवार के दिन मौसम साफ था, हालांकि, शाम होते-होते दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बारिश देखी गई। वर्षा के चलते गर्मी से राहत तो मिली, मगर ये वर्षा कई स्थानों पर आफत लेकर आई है। मौसम विभाग के अनुसार, तो आज मतलब शुक्रवार को भी दिल्ली के मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। 

वही दिल्ली में कल हुई बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की समस्या सामने आई तो कई स्थानों पर पेड़ गिरने की खबरें सामने आई हैं। पश्चिमी दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी भरने की परेशानी सामने आई तो वहीं सिविल लाइंस, रोहिणि एवं NCR के अन्य क्षेत्रों से पेड़ गिरने की खबर सामने आई। वहीं, वर्षा के कारण लोगों को ट्रैफिक का भी सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बन गई। साउथ दिल्ली के भी कई क्षेत्रों में जलभराव की परेशानी सामने आई। 

नोएडा में बारिश के कारण दीवार गिरने की घटना दर्ज की गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। इन लोगों ने वर्षा से बचने के लिए सेक्टर 44 में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर शरण ली थी। यहीं दीवार गिरने से दोनों घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शाम को सात बजे के करीब ये घटना हुई। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, नई दिल्ली में प्रातः 8.30 बजे से शाम को 8.30 बजे तक 5.8 मिलीमिटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, पालम वेधशाला में 1.1 मिमी वर्षा हुई जबकि लोधी रोड, रिज एवं आयानगर में 7.6 मिमी, 4.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी दिल्ली के भागों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार की शाम को आसमान में काले बादल छा गए तथा तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिली।

मच्छर मारने वाली कॉइल ने किया पूरा परिवार, हैरान कर देने वाला है मामला

‘मेरे बेटे के पास 30 करोड़ की संपत्ति है, लेकिन', सुसाइड नोट लिखकर IAS के दादा-दादी ने मौत को लगा लिया गले

पासपोर्ट इंडेक्स को लेकर आई बड़ी खबर, भारत में तेजी से गिरी रैंकिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -