'तालिबान के आदेश पर मुंबई में होंगे धमाके..', NIA को मिला धमकी भरा ई-मेल
'तालिबान के आदेश पर मुंबई में होंगे धमाके..', NIA को मिला धमकी भरा ई-मेल
Share:

मुंबई: ‘राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA)’ को धमकी भरा ई- मेल प्राप्त हुआ है। इस ई- मेल में, मुंबई में आतंकी हमला करने की धमकी दी गई है। ईमेल करने वाले ने खुद को तालिबान का सदस्य बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि यह हमला तालिबानी नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश पर होगा। इससे पहले, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर भी धमकी दी गई थी। इस धमकी भरे ई- मेल की जानकारी सामने आने के बाद जाँच व इंटेलिजेंस एजेंसियाँ चौकन्नी हो गई हैं। इसके साथ ही मुंबई पुलिस को भी सूचित किया गया है। 

यही नहीं, इस मामले में मुंबई के अतिरिक्त अन्य शहरों को भी अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल, मुंबई पुलिस सहित सभी जाँच एजेंसियाँ मामले की जाँच कर ईमेल भेजने वाले का पता तलाशने में लगी हुईं हैं। बता दें कि सिराजुद्दीन हक्कानी तालिबान के हक्कानी गुट का सरगना है। उसे सबसे खतरनाक तालिबानी नेताओं में से एक माना जाता है। अभी वह अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार में गृह मंत्री है। अमेरिकी जाँच एजेंसी FBI ने उसकी लोकेशन बताने वाले को 1 करोड़ डॉलर (82.25 करोड़ रुपए) का इनाम घोषित किया है। 

इससे पहले गुरुवार (2 फरवरी) को एक अज्ञात व्यक्ति ने अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर को ब्लस्ट से उड़ाने की धमकी दी थी। यह धमकी अयोध्या के रामकोट में रहने वाले मनोज नामक शख्स को फोन पर दी गई थी। उसने पुलिस को बताया था कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने सुबह 10 बजे तक मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। बता दें कि 7 जनवरी को भी मुंबई में आतंकी हमला करने की धमकी दी गई थी। इस धमकी मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष में फोन करके दी गई थी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा था कि दो माह के भीतर मुंबई में 1993 बम धमाके जैसे सीरियल ब्लास्ट होंगे। धमकी के साथ कहा गया था कि ये धमाके मुंबई के माहिम, भिंडी बाजार, नागपाड़ा और मदनपुरा इलाके में किए जाएंगे।

इसके साथ ही, आरोपित ने दावा किया था कि मुंबई में निर्भया सामूहिक दुष्कर्म जैसे कांड व भीषण दंगे होने वाले हैं। इन सभी कामों के लिए दूसरे राज्य से लोगों को बुलाया जा चुका है। फोन कर धमकी देने वाले आरोपित ने यह भी दावा किया था कि इस पूरी घटना में कांग्रेस का एक MLA भी शामिल है। हालाँकि, बाद में जाँच एजेंसी ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया था। आरोपित की पहचान नबी याहया खान उर्फ ​​केजीएन उर्फ ​​लाला के रूप में की गई थी। उस पर लूट और छेड़खानी सहित कुल 12 आपराधिक केस दर्ज हैं।

सुप्रीम कोर्ट को जल्द मिलेंगे 5 नए जज, कॉलेजियम की सिफारिश को सरकार ने दी हरी झंडी

यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत, 5 में से 4 सीटों पर जमाया कब्ज़ा, सपा 'शून्य'

एक रिपोर्ट से अडानी की लुटिया डुबाने वाला 'हिंडनबर्ग' खुद कैसे कमाता है अरबों डॉलर ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -