'खतरों के खिलाड़ी 12' में होगी नई एंट्री, ये मशहूर एक्ट्रेस आएंगी नजर!
'खतरों के खिलाड़ी 12' में होगी नई एंट्री, ये मशहूर एक्ट्रेस आएंगी नजर!
Share:

टीवी जगत के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में मशहूर अभिनेत्री काजल पिसल एंट्री कर सकती हैं। अभी तक आप उन्हें सीरियल 'सिर्फ तुम में' आशा सक्सेना ओबेरॉय के नकारात्मक किरदार में देख रहे होंगे, मगर शायद आगे आप काजल को इस शो में नहीं देख पाएं। क्योंकि खबरें हैं काजल एंडवेंचर्स राइड के लिए केप टाउन जाने वाली हैं।

खबरे हैं कि काजल शीघ्र ही सीरियल सिर्फ तुम छोड़ सकती हैं। निर्माताओं ने उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए अप्रोच किया है। वे शो में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी बनकर आ सकती हैं। निर्माता एवं अभिनेत्री के बीच बहुत जल्द ये डील क्लोज होने वाली है। प्राप्त खबरों के अनुसार, काजल सीरियल में विलेन हैं। इसलिए वे कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। शो की कहानी में दिखाया जा रहा कैसे काजल ने मेन लीड विवियन डिसेना के पिता से शादी कर ली है। अब काजल लीड कपल रणवीर एवं सुहानी की शादी में तूफान मचा रही हैं।

वही 'काजल के किरदार का फ्यूचर क्या होगा इस पर बातचीत चल रही है। अगले सप्ताह तक काजल अपना शूट समाप्त कर लेंगी। हालांकि काजल ने अभी कारण नहीं बताया है मगर हमने भी सुना है काजल ने खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने के लिए ये शो छोड़ दिया है। यदि सब कुछ सही रहता है तो प्रशंसक बहुत जल्द काजल को खतरों के खिलाड़ी के सेट पर नजर आएँगे। शो का 12वां सीजन बेहतरीन जा रहा है। पहले सप्ताह में एरिका एविक्ट हुई हैं। टेलीविज़न के बड़े और सोशल मीडिया के पसंदीदा स्टार रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा ले रहे हैं। काजल की बात करें तो वो टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री हैं। काजल ने सीआईडी, बड़े अच्छे लगते हैं, अदालत, उड़ान, नागिन 5, साथ निभाना साथिया जैसे सीरियल्स में काम किया है। 

मेहँदी सेरेमनी में बड़ी खूबसूरत दिखी ये मशहूर अदाकारा, 2 दिन बाद है शादी

इस लड़की पर आया मीका सिंह का दिल, जल्द चढ़ेंगे घोड़ी

फिर ख़बरों में छाई उर्फी जावेद, अतरंगी कपड़े नहीं ये है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -