बिहार में मचा हाहाकार, 24 घंटे में 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
बिहार में मचा हाहाकार, 24 घंटे में 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Share:

पटना: बिहार में इस मॉनसूनी सीजन वज्रपात कहर बनकर व्यक्तियों पर टूट रहा है। सूबे में 24 घंटे के अंदर 8 और व्यक्तियों की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई। इनमें से 5 सारण, दो मुजफ्फरपुर तथा एक जहानाबाद जिले का रहने वाला था। इस वर्ष अब तक 170 से अधिक व्यक्ति आकाशीय बिजली के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में ठनका गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। 

मिल रही खबर के अनुसार, शनिवार को सारण जिले के मढ़ौरा एवं दरियापुर में खराब मौसम के कारण अलग-अलग स्थानों पर ठनका गिरा। इसकी चपेट में आने से दो किसान, एक मजदूर, एक युवक तथा एक विद्यार्थी की मौत हो गई। पहली घटना मोहम्मदपुर गांव में हुई। जहां कुछ लोग दोपहर में बरगद के वृक्ष के नीचे आराम कर रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हुआ तथा वृक्ष पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की जान चली गई।

वहीं, दरियापुर क्षेत्र के बनवारीपुर में कर्कट के शेड पर शाम में ठनका गिरने से एक युवक और एक आठवीं के विद्यार्थी की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के दो गावों में शनिवार शाम ठनका गिरा। इससे एक बच्ची और एक महिला की जान चली गई। दोनों कमलपुर मठिया गांव की रहने वाली थीं। बिहार में ठनका गिरने के कारण इस वर्ष अब तक 170 व्यक्तियों की जान जा चुकी है। इनमें से 84 मौतें केवल जून एवं जुलाई महीने में हुई हैं। बीते वर्ष भी 280 लोगों को वज्रपात के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वहीं, 2020 में सर्वाधिक 459 व्यक्तियों की वज्रपात से मौत हुई थी।

रक्षाबंधन पर रेलवे का बड़ा ऐलान, चलाने जा रहा है ये 12 स्पेशल ट्रेनें

सर्पा नदी में तैरता मिला महिला का शव, जाँच में जुटी पुलिस

MP में अनोखा बछड़ा, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -