सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी की कविता पर छिड़ी जंग, जानिए पूरा मामला
सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी की कविता पर छिड़ी जंग, जानिए पूरा मामला
Share:

राजकोट: गुजरात के राजकोट में सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में गांधी कविता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। यहां स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत अखंड काव्य महांकुभ का आयोजन किया गया था, जिसमें 75 कवियों ने निरंतर 24 घंटे तक कविता पाठ किया था। इस महाकुभं में मध्य प्रदेश के कवि देवकृष्ण व्यास ने एक कविता सुनाई। इस कविता के पश्चात् ही विवाद बढ़ गया। कांग्रेस ने इल्जाम लगाया है कि कविता में महात्मा गांधी के बारे में कुछ विवादास्पद शब्दों का उपयोग किया गया है।

वही इस मामले में गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता निदत बारोट ने कहा है कि देवकृष्ण व्यास ने अपने कविता पाठ में बापू के लिए अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया है। इससे ना केवल गुजरात का, बल्कि देश का अपमान हुआ है। बारोट ने मांग की है कि देवकृष्ण व्यास के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो। गिरीश भिमानी ने कहा कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर सौराष्ट्र महाकुंभ काव्य का आयोजन किया गया था। यदि अपमानजनक शब्दों की बात है तो गुजराती विषय के अध्यक्ष से पूछताछ की जाएंगी। पूछताछ के पश्चात् ही इस मामले में अधिक जानकारी दे पाएंगे। यदि तहकीकात में कोई अपराधी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मालगाड़ी और रेल इंजन में हुई खतरनाक टक्कर, बाधित हुआ यातायात

अब नहीं मिलेंगे जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर!

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, PM मोदी ने जाना हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -