जम्मू कश्मीर में इन दो दिनों हो सकती है बारिश और बर्फ़बारी
जम्मू कश्मीर में इन दो दिनों हो सकती है बारिश और बर्फ़बारी
Share:

जम्मू: प्रदेश में अगले सप्ताह मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक 24 से 25 नवंबर को प्रदेश के कुछ भागों में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो हो सकती है। जिसमे कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस मध्य  मौसम साफ रहने के साथ ठंड में बढ़ोतरी हुई है। घाटी के अधिकांश जिलों में रात्रि के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जम्मू संभाग में भी सर्दी में वृद्धि हो गई है। फिलहाल इस सफ्ताह मौसम साफ रहेगा। 

लेह और कारगिल सबसे ज्यादा ठंडे हैं। लेह में दिन का तापमान 7.6 और पिछली रात रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस था। कारगिल में भी दिन का तापमान 7.6 और पिछली रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 और पहलगाम में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज कर लिया गया।

राजधानी श्रीनगर में पिछली रात का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के साथ दिनभर मौसम साफ़ रहा। लेकिन वीरवार को दिन में भी अधिक सर्दी  भी महसूस हुई है। यहां दिन का तापमान 24.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। संभाग के बनिहाल में 1.6, बटोत में 5.9, कटड़ा में 9.5 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा चुका है।

इंदौर ने लगाया पंच, स्वच्छता में लगातार पांचवी बार बना नंबर-1, इस बार मिलेंगे 3 पुरस्कार

दारू पार्टी के बीच निकल आया सांप, भून कर खा गया शख्स, हुआ ये हाल..

कृषि कानून वापस लेने के एलान पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मजेदार रिएक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -