आज दिल्ली में हो सकता है पानी का 'महासंकट', जानिए क्यों?
आज दिल्ली में हो सकता है पानी का 'महासंकट', जानिए क्यों?
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी में पानी का खतरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली पहले ही पानी की कमी के कारण परेशान है। वही अब जानकारी है कि 11 जुलाई प्रातः से दिल्ली में पानी की और अधिक समस्यां हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वज़ीराबाद के तालाब में जलस्तर कम हो गया है। वहीं दूसरी ओर बताया गया है कि हरियाणा की ओर से यमुना के पानी को रोका गया है। इन्हीं दो कारणों से दिल्ली में पानी का महासंकट खड़ा हो सकता है।

इस खतरे के लिए AAP की ओर से हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बताया जा रहा है। उनकी ओर से जोर देकर बोला जा रहा है कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने यमुना में उतना पानी नहीं छोड़ा है, जितना सामान्य रूप से छोड़ा जाता है। इस कारण दिल्ली में अब पानी की कमी हो सकती है। इस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राघव चड्ढा ने कहा है कि दिल्ली की जल आपूर्ति दूसरे प्रदेशों पर निर्भर करती है। गंगा, यमुना तथा ग्राउंड वाटर के माध्यम से दिल्ली की बढ़ती मांग को पूरा किया जाता है। मगर अब बीते कुछ दिनों से हरियाणा की ओर से यमुना में अधिक पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिसका प्रभाव आने वाले समय में दिल्ली में दिख सकता है।

वही खबर दी गई है कि दिल्ली में 11 जुलाई प्रातः तथा रात में पानी की दिक्कत खड़ी हो सकती है। वहीं जब तक तालाब में पानी का स्तर ठीक नहीं हो जाता, ये परेशानी बनी रहेगी। ऐसे में दिल्ली के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण सिद्ध हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि सबसे अधिक प्रभाव करोल बाग, कमला नगर, शक्ति नगर, राजेंदर नगर, पटेल नगर, संगम विहार, मूलचंद, ग्रेटर कैलाश जैसे क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।

प्रियंका-निक के तलाक को लेकर बोला KRK- 10 साल में ले लेंगे तलाक, तैमूर-जेह को लेकर भी कही बड़ी बात

बियर, व्हिस्की और वोडका पीने वालों के लिए बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ खास?

आज 'जनसंख्या नीति 2021-30' जारी करेंगे मुख्यमंत्री योगी, हो सकते है बड़े ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -