ठिठुरन भरी ठंड से अगले 4 दिन कोई राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
ठिठुरन भरी ठंड से अगले 4 दिन कोई राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Share:

नई दिल्ली: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहने का अनुमान जाहिर किया है। देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक पहुंच गया है। अन्य राज्यों के पारे में भी हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे और कड़ाके की ठंड की स्थिति अभी और बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में एक या दो जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनने का अनुमान है। पंजाब के कुछ हिस्सों और ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। IMD के अनुसार, दिल्ली में (रविवार), 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है।  शीतलहर का भी अलर्ट है। राज्य में अगले कुछ दिन कोहरे का कहर देखने को मिलेगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति संभव है।

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में पुलिस को मिला बड़ा सबूत, क्या आफताब को होगी फांसी ?

पहले कहा- सेना पिट रही.., अब बोले- भारत बेहद कमज़ोर.., देशविरोधी बयान क्यों दे रहे राहुल ?

59वां सीनियर नेशनल गेम्स में इन खिलाड़ियों ने जीता फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -