चॉकलेट में भी होता है फर्क, इस चॉकलेट डे पर जानें इसका इतिहास
चॉकलेट में भी होता है फर्क, इस चॉकलेट डे पर जानें इसका इतिहास
Share:

हर साल 7 जुलाई के दिन वर्ल्ड चॉकलेट दिवस यानी वर्ल्ड चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व चाहने वालों को चॉकलेट उपहार में देते है। पूरी दुनिया में इस दिन को बहुत धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से इसकी धूम कुछ फिकी पड़ चुकी है। इस संकट के कारण लोग अपने ही परिवारों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे है।

ऐसे हुई थी चॉकलेट डे की शुरुआत: यूरोप में सन 1550 में पहली बार 7 जुलाई के ही दिन चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जा रहा है, जिसके उपरांत दुनिया भर के कई देशों में सेलिब्रेट किया जाने लगा है। उस वक़्त से पहले चॉकलेट विशिष्ट क्षेत्रों और देशों तक सीमित थी।

ऐसे बनाया गया बेहतरीन स्वाद: ऐसा बोला जाता है कि साल 1519 में स्पेनिश खोजकर्ता हर्नान कोर्टेस को चॉकलेट आधारित पेय सर्व किया गया था। वो पेय को अपने साथ स्पेन ले गया और स्वाद को बेहतर बनाने के लिए वेनिला, चीनी और दालचीनी को मिला दिया था। अब हम बात करते है कुछ अलग- अलग तरह की चॉकलेट के बारें में...

बेकिंग चॉकलेट: बेकिंग चॉकलेट को इसे अनस्वीटन्ड भी कहा जाता हैं, कहने का तात्पर्य यह है कि इस चॉकलेट का कोई स्वाद नहीं होता। इसे खासतौर से बेकिंग पर्पज से ही बनाया जाता है , लेकिन इसे खाया नहीं जा सकता। बाकी दूसरे चीज़ों के साथ मिक्स होकर ये आपकी रेसिपी का स्वाद दोगुना हो जाता है।

डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट दूसरा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चॉकलेट है। ये थोड़ी कम मीठी होती है, लेकिन सेहत के लिए यह बहुत ही अच्छी होती है। चॉकलेट वाली कोई डिश तैयार करनी हो तो उसमें डार्क चॉकलेट का उपयोग किया जाता है। बहुत ही अच्छा टेक्सचर और फ्लेवर देता है।

कोकोआ पाउडर: क्या आप जानते है कि कोकोआ पाउडर को बहुत तेज तापमान पर जब चॉकलेट को पिघलाते हैं तो उसका लिक्विड पार्ट अलग हो जाता है और जो सॉलिड पार्ट बचता है उससे तैयार किया जाता है। कोकोआ पाउडर भी दो प्रकार के होते हैं- नेचुरल कोकोआ, जो हल्के ब्राउन कलर का होता है और दूसरा डच कोकोआ जो डार्क कलर और माइल्ड फ्लेवर किया जाताहै।

बिटरस्वीट चॉकलेट: बिटरस्वीट चॉकलेट में ज्यादातर 50% कोकोआ ही होता है। बाकी चॉकलेट्स की अपेक्षा ये थोड़ी कड़वी होती है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है इसलिए इसे एक्स्ट्रा डार्क चाकलेट भी बोला जा सकता है।

व्हाइट चॉकलेट: व्हाइट चॉकलेट में चॉकलेट लिकर या और भी कोई दूसरा कोकोआ प्रोडक्‌ट्स मिले हुए होते है। यहां तक कि इसका स्वाद भी चॉकलेट जैसा न होकर स्मूद वनीला जैसा होता है। व्हाइट चॉकलेट चीनी, कोकोआ बटर, दूध, वनीला और लेसीथीन से बना  है।

डेनमार्क में आतंकी हमला, मॉल में घुसकर शख्स ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 3 की मौत, कई घायल

महिला हॉकी विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ ड्रा

'माई बेबी, माई बेबी...', चीखती रही मां और मर गया 3 वर्षीय बच्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -