इन्ही वजह से घर पर छाती है दरिद्रता और कंगाली
इन्ही वजह से घर पर छाती है दरिद्रता और कंगाली
Share:

दरिद्रता और कंगालीपन से हर इंसान बचना चाहता है। यह समस्या एक ऐसी समस्या है, जो अगर मानव के जीवन में आ जाए, तो इससे इतनी आसानी से नहीं बचा जा सकता। और खास बात तो यह है कि इस प्रकार कि समस्या को इंसान खुद ही आमंत्रित करता है। जानकर तो आपको भी यकीन नहीं होता होगा लेकिन यह बात बिलकुल सच है। आज हम आपको इसी विषय से संबधित कुछ जानकारी बताने जा रहे हैं। जहां हम जानेंगे कि आखिर वह कौन सी वजह है, जो आपको कंगाली के रास्ते पर ले जाती है?

कबूतर का घोंसला – घर में कबूतर का घोंसला नहीं होना चाहिए। घर में कबूतर का घोंसला अशुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती है।

मधुमक्खी का छत्ता – अगर घर में मधुमक्खी का छत्ता लगा है, तो यह अशुभ है। ज्योतिष के अनुसार घर में मधुमक्खी का छत्ता होने से दुर्घटनाएं हो सकती है। इसलिए घर में कभी मधुमक्खी का छत्ता ना लगाने दें।

मकड़ी का जाल – घर में मकड़ी का जाल नहीं होना चाहिए। इससे घर में आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती है। वास्तु के मुताबिक इससे घर में कलह और परेशानी बढ़ जाती है। 

टूटा दर्पण – घर में टूटा हुआ शीशा अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और घर में पैसों की कमी होती है। घर में फिजूलखर्ची बढ़ जाती है।

दीवार में दरार – घर में अगर कही दरार आ रही है तो यह भी अशुभ होता है। घर में सीलन होना भी अशुभ होता है। इसलिए दीवार को हमेशा साफ और स्वच्छ रखना चाहिए।

 

प्राइवेट जाॅब में लेना है प्रमोशन, तो करें उसके लिए यह अचूक उपाय

अपनी राशि के अनुसार करें, संतान सुख प्राप्ति के अचूक उपाय

इस संयोग से बनता है सरकारी नौकरी का योग

ये उपाय जो दिलाते हैं मन मुताबिक नौकरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -