style="text-align: justify;">जोधपुर : एक ओर जहां बारात का जमकर स्वागत किया गया, बाराती भी मेहमान नवाज़ी से खुश होकर घरातियों की तरह अपनापन महसूस करने लगे वहीं दूसरी ओर जब बारात विदा हुई तो इसी दौरान दुल्हे के साथ मौजूद दुल्हन मौका पाकर भाग निकली। माना जा रहा है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली।
मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के खेड़ापा बस स्टेंड पर दुल्हन अचानक गायब हो गई।
खबर लगते ही बारातियों ने यहां वहां तलाश प्रारंभ कर दी मगर काफी देर तक तलाश करने के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला। हालांकि बारातियों को दुल्हन द्वारा मौका पाकर भागने की बात जरूर पता चली।
मिली जानकारी के अनुसार चूरू जिले में सहदेवसिंह पिता बलवीरसिंह निवासी सारोटिया का विवाह होने जा रहा था। इसके लिए बारात पाली जिले के साण्डेराव पास बलाना गांव पहुंची।
यहां विवाह की सभी रस्में पूरी हो गईं।
जब बारात दुल्हन शालिनी को लेकर अपने गंतव्य की ओर निकली तो रास्ते में कार में बैठे दूल्हा- दूल्हन चाय - नाश्ते के लिए क्षेत्र के खेड़ापा बस स्टेंड पर रूके। यहां दुल्हन ने लघुशंका जाने का बहाना बनाया। इसके कुछ देर बाद दुल्हन वापस नहीं लौटी।
मिली जानकारी के अनुसार जब ससुरालवालों ने उसकी तलाश की तो उनहें कुछ लोगों से लाल परिधानों में एक युवती द्वारा मोबाईल पर बात करने की जानकारी मिली।
उन्हें बताया गया कि उक्त युवती क्षेत्र के थाने के आगे से होते हुए निकल गई।
मामले में संभावना जताई जा रही है कि युवती ने दुल्हन की ड्रेस के नीचे जींस - शर्ट पहन रखा था जिसके बाद उसने कुछ दूर जाने पर दुल्हन की ड्रेस हटा दी।
जिसके चलते किसी को उस पर शक नहीं हुआ कि व नई नवेली दुल्हन है। हालांकि मामले में दुल्हे ने दुल्हन शालिनी की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार विदाई के बाद दुल्हन किसी से फोन पर लगातार संपर्क कर रही थी।