मशहूर गायक और संगीतकार प्रिंस नहीं रहे
मशहूर गायक और संगीतकार प्रिंस नहीं रहे
Share:

मशहूर गायक और संगीतकार गुरूवार की सुबह उनके पेस्ले पार्क स्थित निवास पर अपनी चिर निन्द्रा में विलीन हो गए। प्रिंस 57 साल के थे। प्रिंस के मेडिकल इमरजेंसी की सुचना पुलिस को दे दी गई थी इस बारे में जांच हो रही है।

मशहूर गायक और संगीतकार प्रिंस 80 के दशक में 'पर्पल रेन' और ‘साइन ओ द टाइम्स‘ जैसे अपने म्यूज़िकल एलबम के कारण अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार बन गए थे। अब तक उनके एक करोड़ से भी ज़्यादा रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं। साल 2004 में प्रिंस को रॉक एंड रॉल फेम की सूची में रखा गया था।

पिछले सप्ताह भी जब वो स्टेज पर गाना गा रहे थे तभी उनकी तबीयत ख़राब हो गई, और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन फिर वो जल्द ही ठीक हो गए थे। गायक संगीतकार और कई वाद्य यंत्रों के माहिर प्रिंस ने 30 से भी ज़्यादा एलबम निकाले हैं। उनके सबसे ज्यादा लोकप्रिय गानों में 'लेट्स गो क्रेज़ी' और 'वेन डब्स क्राई' शामिल हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -