फिर माँ बनेगी भारती सिंह, बताया कब देंगी दूसरे बच्चे को जन्म
फिर माँ बनेगी भारती सिंह, बताया कब देंगी दूसरे बच्चे को जन्म
Share:

जाने मानी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। भारती एवं उनके हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती सिंह अक्सर बोलती हैं कि उन्हें बेटी चाहिए। हालांकि, उन्हें पहला बच्चा बेटा हुआ। अब उन्होंने बताया है कि वह दूसरी बार मां बनेंगी, मगर इसमें अभी थोड़ा समय है।

भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने 'द खतरा-खतरा शो' (The Khatra Khatra Show) के शूट के पश्चात् पैपराजी से चर्चा की। इस के चलते उन्होंने कहा कि उनके बेटे गोला को एक बहन चाहिए। वह उन्हें एक बहन देंगी, मगर इसमें थोड़ा समय लगेगा। इसके साथ ही भारती ने दो बच्चों के बीच गैप को लेकर भी चर्चा की। पैपराजी के साथ चर्चा के चलते भारती सिंह ने कहा कि उन्हें एक बेटी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह दूसरे बच्चे की योजना बना रही हैं।

भारती सिंह ने कहा, 'मैं भी मानती हूं कि बेटी होनी चाहिए। अभी दो वर्ष का गैप होना चाहिए, अभी भाई है तो बहन होनी चाहिए तथा बहन है तो भाई होना चाहिए'। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह अपने बेटे गोला का चेहरा कब दिखाएंगी। भारती सिंह ने कहा, 'मैं चाहती तो पहले दिन ही बेटे का चेहरा दिखा देती, मगर घर के कुछ बड़े बुजुर्ग होते हैं ना। वो बोलते हैं कि बच्चे का चेहरा नहीं दिखाना। 40 दिन बाद दिखाना चाहिए। अब 40 दिन होने जा रहे हैं। मैं तुरंत सारी तस्वीरें साझा कर दूंगी। लोग कहते हैं कि नजर लग जाती हैं, मगर मेरा कहना है कि जो प्यार करते हैं, वो कभी नजर नहीं लगाते हैं। उनका प्यार मिलता है, नजर नहीं लगती है।

जलपरी बनी उर्फी जावेद, समंदर के सीप से बनाई ड्रेस

अनुज-अनुपमा की शादी से पहले हुई बापूजी की मौत! क्या फिर एक नई हो पाएंगे #Maan

बेहद टाइट कपड़े पहने पति संग नजर आई मोनालिसा, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -