यूपी में बनेगा थीम पार्क, रामायण - महाभारत की सजेगी झांकी
यूपी में बनेगा थीम पार्क, रामायण - महाभारत की सजेगी झांकी
Share:

आगरा : ताज सिटी आगरा के दिन बदलने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजनगरी की पहचान को पर्यटकों के दिल में और खूबसूरत अंदाज़ में बनाने को लकर यहां पर थीम पार्क का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए किंगडम कंपनी और यूपीएसआईडीसी के बीच भी मेमोरेंंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग को साईन कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ताज नगरी की पहचान केवल ताज से ही नहीं होगी। इसके लिए अलग तरह का थीम पार्क बनाए जाने के लिए प्रयास हो रहे हैं।

दरअसल इस मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और यूपीएसआईडीसी की ओर से एमडी मनोज सिन्हा और किंगडम कंपनी की ओर से अभिनेता संजय खान ने एमओयू साईन किया। इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा थीम पार्क प्रोजेक्ट से प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इसके माध्यम से थीम पार्क से भारत की एतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवनत रूप देने का कार्य भी किया जाएगा। दरअसल इसमें मोहन जोदड़ो, पाटलीपुत्र, रामायण और महाभारतकाल की जानकारी दी जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -