गृह मंत्री के विशेष कार्याधिकारी के घर हुई चोरी
गृह मंत्री के विशेष कार्याधिकारी के घर हुई चोरी
Share:

नई दिल्ली : आम तो आम देश में खास लोग भी चोरों के प्रकोप से नही बच पाते है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के विशेष कार्याधिकारी नितेश कुमार झा के आवास पर चोरी हो गई है। चोरों ने उनके सत्यनगर स्थित आवास पर बुधवार की देर शाम को ताला तोड़कर सारे माल पर हाथ साफ कर लिया। घटना की जानकारी होने पर श्वानदस्ता व एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। एसपी भी मौके पर खुद पहुंच गए।

झा के पिता प्रोफेसर नवीन चंद्र बीते माह परिवार के साथ दिल्ली अफने बेटे झा के घर गए थे। तभी घर की देख-रेख के लिए एक व्यक्ति को रखा गया। बुधवार की रात करीब 11 बजे जब वो घर की रखवाली के लिए पहुंचा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उसने तुरंत इसकी जानकारी झा के रिश्तेदार डॉ के के झा को दी।

साथ ही उसने फोन कर घर के मालिक को भी इंफॉर्म किया। इसके बाद डॉ झा ने चोरी की रिपोर्ट एसपी व थानाध्यक्ष से की। चोरों ने कमरे में सारे सामान को छितरा दिया था। आलमारी व लॉकर टुटे हुए थे और उसमें से कीमती सामान गायब थे। खबर मिलते ही झा भी दिल्ली से सहरसा अपने आवास पर पहुंच गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -