गायब हो रहे हैं कब्रों से कफन और आभूषण
गायब हो रहे हैं कब्रों से कफन और आभूषण
Share:

सियरा लियोन : देश की राजधानी फ्रीटाउन में चोरों ने कब्रों को ही अपना निशाना बना दिया है। इस दौरान उन्होंने फ्रीटाउन में कुदाली हथौड़ों और जेवर आदि चुरा लिए इसके बाद कब्रिस्तान में सुरक्षा के अलग - अलग उपाय किए गए। दरअसल चोरों ने कब्रों को खोद दिया। जिसमें से चोर कफन और कीमती गहने ले कर नदारद हो गए। फ्री टाउन सिटी काउंसिल ने अपने एक बयान में कहा कि फ्रीटाउन में 7 कब्रें हैं।

जिसमें से पिछले 2 माह में करीब 250 कब्रों को निशाना बनाया। उन्होंने कब्रिस्तान पर ही धावा बोल दिया। किंगटम में 6 हजार से अधिक कब्र हैं जिसमें से करीब 60 प्रतिशत कब्र इबोला के रोगियों की हैं। किंगटम कब्रिसतान के संरक्षक अब्दुल रहमान द्वारा यह जानकारी दी गई है कि चोरों ने सीमेंट - क्रांक्रीट की कब्रों को खोल दिया।

इसके बाद चोर कब्रों से सोने चांदी के जेवर, अंगूठियां और कफन आदि चुराकर ले गए। चोर इन सामग्रियों को बाजार में बेचने की तैयारी में थे। इस क्षेत्र से कुछ ताबूत भी चुराकर बेचने की कोशिशें की गईं। चोरियों को लेकर परिषद के पर्यावरण एवं सामाजिक अधिकारी सुलेमान जैनू - पार्कर और किंगटम कब्रिस्तान के संरक्षक अब्दुल रहमान ने रेडियो स्टेशन पर कहा कि शहर की कब्रिस्तानों में 24 घंटे की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लुटेरों के प्रयास विफल करने हेतु सशस्त्र बल तैनात कर दिया गया है। माना जा रहा है कि कब्रों से प्राप्त सामान को बेच दिया जाता होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -