आधी रात को टॉयलेट करने गई थी महिला, अचानक बाहर निकल गया बच्चे का सिर, और फिर...
आधी रात को टॉयलेट करने गई थी महिला, अचानक बाहर निकल गया बच्चे का सिर, और फिर...
Share:

किसी भी महिला के लिए गर्भवती होना एक ऐसा दौर है, जिसमें महिला 9 माह कई प्रकार के अनुभवों से गुजरती है। इस के चलते महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। मगर कुछ ऐसी घटना भी सामने आती हैं, जिसमें महिला को पता ही नहीं चलता कि वो गर्भवती है। अचानक ही उसकी डिलीवरी हो जाती है, तब समझ आता है कि वो मां बन चुकी है। ऐसा ही कुछ हुआ 36 वर्षीय निकोला (Nicola) के साथ। निकोला को तब तक अपनी गर्भवती होने की खबर नहीं थी, जब तक उसके गोद में बच्चा नहीं आ गया।

यूके (United Kingdom) के वेल्स के कार्डिफ में रहने वाली निकोला ने बताया कि उसे तब तक अपनी गर्भवती होने की खबर नहीं थी, जब तक उसने आधी रात बच्चे को जन्म नहीं दे दिया। वो रात को टॉयलेट गई थी। उसे प्रेशर जैसा महसूस हो रहा था। किन्तु उसने ख्वाब में भी नहीं सोचा था कि वास्तव में ये लेबर पेन है। उसकी 14 वर्षीय बेटी ने उसे डिलीवरी में सहायता की।

निकोला के अनुसार, कुछ वक़्त से उसे थोड़ा डिस्कम्फर्ट होता था। मगर उसने कभी इसे प्रेग्नेंसी से नहीं जोड़ा। इसका विशेष कारण था। प्रत्येक महीने निकोला के पीरियड्स आ रहे थे। इस कारण वो अपने गर्भवती होने की बात सोच भी नहीं सकती थी। डिलीवरी से एक रात पहले उसे हल्का बुखार आ गया था। इस कारण उसने पेरासिटामोल खाया तथा घर के काम करने लगी। उसने डिनर बनाया तथा बच्चों को खिलाकर सोने चली गई। निकोला ने कहा कि 15 मार्च को अचानक रात के 3 बजे उसे पेट में मरोड़ उठा। उसे लगा कि उसका पेट खराब हो गया है तथा उसे पॉटी करनी है। इस वजह से वो टॉयलेट गई। मगर वहां उसका वाटर बैग टूट गया तथा उसे समझ आया कि असलमें में वो गर्भवती थी। उसने अपनी 14 वर्षीय बेटी को आवाज लगाई तथा उसकी सहायता से अपने बच्चे को डिलीवर किया। इस घटना के बाद सभी दंग हैं। फिलहाल बच्चा और मां दोनों ठीक हैं।

भारत की 'पारंपरिक चिकित्सा' का दुनिया ने माना लोहा, WHO ने आयुष मंत्रालय के साथ किया बड़ा समझौता

भारत का WHO संग करार, PM मोदी बोले- 'WHO सेंटर हमारे समाज में तंदुरुस्ती बढ़ाने में काफी मदद करेगा'

साबरमती आश्रम के पुनर्विकास पर 'बापू' के परपोते को आपत्ति..., 1 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -