खून से पत्र लिख करता था महिला का पीछा, पर्दाफाश होते ही पुलिस भी रह गई दंग
खून से पत्र लिख करता था महिला का पीछा, पर्दाफाश होते ही पुलिस भी रह गई दंग
Share:

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ मंगलवार को एक शख्स को एक महिला का पीछा करने और एक ब्लेड के साथ खून से लिखी चिट्ठी भेजने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ये खबर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह व्यक्ति उसे परेशान करता था तथा नया मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे मांगता था।

वही महिला ने बताया, कुछ वक़्त बाद अपराधी ने उसे एक ब्लेड के साथ खून से लिखी हुई चिट्ठी भेजी, तथा उसे महिला की कार के हैंडल से चिपका दिया। अपराधी की पहचान शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी हैदर अली खान के तौर पर हुई है। महिला उसी कॉलोनी में रहती है। पुलिस के अनुसार, जब महिला को चिट्ठी मिली तो उसने सिहानी गेट थाने में शिकायत दर्ज करायी। इसमें उसने लिखा है कि उसकी कॉलोनी का एक व्यक्ति बीते कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। उसने यह भी कहा कि अपराधी ने उसके प्रति आपत्तिजनक इशारे किए तथा उसे घूरता रहता है, जिससे वह असहज है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक दुबे ने बताया, "पुलिस ने मंगलवाद दोपहर में अपराधी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।"

वही सिरफिरे आशिक का ये कोई पहला किस्सा नहीं है बल्कि पहले भी इस प्रकार की खबरें आती रही हैं। पिछले महीने यूपी के ही महराजगंज जिले से एक चौंके वाली घटना सामने आई थी। यहां एक सिरफिरे लड़के ने 6ठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के गले पर चाकू रखकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। कहा जा रहा है कि अपराधी भी नाबालिग है और 8वीं क्लास में पढ़ता है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि लड़का उनकी बेटी के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। जिसके कारण उनकी बेटी ने विद्यालय जाना छोड़ दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों गांव के एक ही विद्यालय में पढ़ते थे तथा लड़का अक्सर लड़की को परेशान करता था। लोकलाज के कारण लड़की के घरवालों ने किसी से इसकी शिकायत नहीं कि और स्कूल से नाम कटवा कर गांव के अन्य विद्यालय में उसका एडमिशन करवा दिया। बावजूद इसके लड़के ने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा तथा किसी न किसी बहाने से घर के आसपास मंडराता रहता था।

अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं PM मोदी, बाइडेन ने दिया न्योता

धनबाद में हुए अग्निकांड में गई 14 जानें, पसरा मातम

शुरू हुआ बजट सत्र, देश को है बड़ी उम्मीदें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -