रिपोर्ट करने थाने गई थी महिला तभी DSP बाथरूम में ले जाकर करने लगा ऐसी हरकतें

रिपोर्ट करने थाने गई थी महिला तभी DSP बाथरूम में ले जाकर करने लगा ऐसी हरकतें
Share:

कर्नाटक गवर्नमेंट ने शुक्रवार को तूमकुरु जिले के मधुगिरी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बी रामचंद्रप्पा को उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस समय उनका एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा था, इसमें वह अपने ऑफिस के वॉशरूम में एक महिला के साथ बहुत ही बुरे तरह से व्यवहार करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं रामचंद्रप्पा कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के निर्वाचन इलाके के DSP थे। इतना ही नहीं बृहस्पतिवार की रात से ही लगभग 35 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है इस वीडियो में  रामचंद्रप्पा बाथरूम के अंदर महिला के सामने खड़े हुए नजर आ रहे है। वहीं तूमकुरु के SP अशोक केवी ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है कि वह इस केस को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगाह में आ गया, एवं इस पर सही ढंग से कार्रवाई की जाने वाली है।

मीडिया ने पुलिस सूत्र के हवाले से जानकारी देते हुए कहा कि “इस घटना की रिपोर्ट एसपी ने केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक जनरल (IGP) को सौंप दी है। IGP ने इसे पुलिस महानिदेशक और पुलिस निरीक्षक जनरल आलोक मोहन के पास भेजा है। शुक्रवार शाम को रामचंद्रप्पा को निलंबित कर दिया गया।” खबरों का कहना है कि जांच में जानकारी दी है कि महिला बृहस्पतिवार को कुछ व्यक्तियों के साथ अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए मधुगिरी पुलिस स्टेशन आ गई थी। इसके अलावा कुछ लोगों ने ये भी कहा है कि वह जांच अधिकारी से भी बात कर रहे है। इतना ही नहीं रामचंद्रप्पा ने औरत से मित्रवत व्यवहार किया और उसे अलग किसी कोने में लेकर चली गए। इसके पश्चात दोनों को पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग के कोने की तरफ जाते हुए देखा गया। उसी कोने के अंत में बाथरूम था। 

इस बारें में पुलिस के सूत्र ने जानकारी दी है, "दोनों बाथरूम में गए और अश्लील कृत्य में लिप्त हो गए। उसी मौके पर किसी ने बाथरूम की खिड़की पर अपना मोबाइल रखा और वीडियो रिकॉर्ड किया। हालांकि रिकॉर्डिंग 35 सेकंड के बाद बंद हो गई। महिला ने रिकॉर्डिंग होते देख लिया। वह रामचंद्रप्पा के पीछे छिप गई।"

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -