उत्तर भारत के मौसम ने बदला अपना रुख, दिल्ली के कई इलाकों में दिखी कोहरे की घनी चादर
उत्तर भारत के मौसम ने बदला अपना रुख, दिल्ली के कई इलाकों में दिखी कोहरे की घनी चादर
Share:

नई दिल्ली: उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर करवट लेता हुआ नज़र आ रहा है। देश के अधिकतर भागों में वर्षा और बर्फबारी का दौर फिर से शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम की ये मार देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में भी जिसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर के कई हिस्सों में कोहरे की घनी चादर देखने को मिली।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर कोहरा इतना घना था कि कुछ भी देखने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही थी। आने-जाने वालों को खासकर परेशानी को झेलना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने गुरूवार को भी दिल्ली में धुंध और कोहरा देखने को मिला था हालांकि दिन में मौसम साफ रहा था वहीं गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री देखा जा चुका है। हालांकि औसत तापमान की तुलना में यह कम है। मौसम विभाग ने आशंका जताई थी शुक्रवार को भी कोहरा देखने को मिल सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री औऱ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की आशंका है।

श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर आज मथुरा कोर्ट में सुनवाई, मस्जिद को हटाने की मांग

जम्मू कश्मीर में दो स्थानों पर एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

IPL ऑक्शन 2021: क्या अर्जुन तेंदुलकर की नीलामी के लिए बदले गए नियम ? उठ रहे सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -